Monsoon 2026 : भारत पर 'SUPER EL NINO' का खतरा? बढ़ सकती है चिंता । Breaking News

  • 11:24
  • प्रकाशित: सितम्बर 22, 2026

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई के दौर में है और कई इलाकों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है. इसी बीच 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों की ओर से संभावित मजबूत अलनीनो को लेकर चिंता जताए जाने की बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बारिश की कमी आगे भी बनी रहती है तो इसका असर खरीफ और रबी की फसलों, जल संसाधनों और किसानों पर पड़ सकता है. धान, दलहन, कपास और मक्का जैसी फसलों पर कम बारिश का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. मध्य प्रदेश में भी मानसून की स्थिति पर नजर बनी हुई है. पश्चिमी और कुछ अन्य जिलों में बारिश की कमी दर्ज की गई है, जबकि आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी बताई जा रही है. क्या मजबूत अलनीनो भारत के मानसून को प्रभावित कर सकता है? क्या कम बारिश से खेती और पानी की चुनौती बढ़ सकती है? और आखिर 'सुपर अलनीनो' को लेकर वैज्ञानिकों की चिंता क्या है? देखिए इस खास रिपोर्ट में पूरी जानकारी. #elnino #superelnino #monsoon2026 #indiaweather #indianweather #rainfall #weathernews #climatechange #agriculture #farmers #madhyapradesh #mpnews #droughts #monsoon #monsoonupdate ndtv_news

संबंधित वीडियो