विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2023

शिवपुरी : 2 दिन तक नाबालिग को बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा हैवान, मामला दर्ज

शौच करने गई 17 वर्षीय लड़की को गांव का ही लड़का पकड़ कर एक कमरे में ले जाता है. 2 दिन तक रखता है और लगातार बलात्कार करता है. किसी तरह लड़की जान बचा कर भागती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

शिवपुरी : 2 दिन तक नाबालिग को बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा हैवान, मामला दर्ज

शिवपुरी जिले की नरवर थाना अंतर्गत एक मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग लड़की को गांव का ही एक लड़का अपहरण कर लेता है. उसे दो दिन तक बंधक बनाता है. दो दिन वो लड़की के साथ बलात्कार करता है. पीड़ित नाबालिग युवती की शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट और अन्य बलात्कार की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाई शुरू कर दी है.

शौच करने गई 17 वर्षीय लड़की को गांव का ही लड़का पकड़ कर एक कमरे में ले जाता है. 2 दिन तक रखता है और लगातार बलात्कार करता है. किसी तरह लड़की जान बचा कर भागती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती को 2 दिन तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया.  मामला नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पीड़ित नाबालिग की आपबीती के अनुसार, 24 जुलाई को  वह शौच करने के लिए घर से निकली थी इसी दौरान गांव में ही रहने वाला रवि रजक नाम का एक युवक उसे जबरदस्ती पकड़कर खेत ले गया. जहां एक कमरा बना हुआ था और उस कमरे में उसे युवती को 2 दिनों तक बंधक बनाए रखा तथा लगातार उसके साथ बलात्कार किया गया.

17 वर्षीय नाबालिग युवती ने बताया कि जैसे तैसे वह 26 जुलाई को कमरे से आजाद हुई और भागकर घर पहुंची. उसने सारी आपबीती अपने परिवार जनों को बताई. परिवार जनों के साथ नाबालिग युवती ने नरवर थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने आरोपी रवि रजक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित बलात्कार की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com