विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2023

रीवा : SI ने टीआई को सीने में मारी गोली और हो गया फरार, थाने के अंदर हुई वारदात

थाना प्रभारी हितेन नाथ सिंह को सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाने के अंदर ही गोली मार दी. ये पूरी तरह से हैरान कर देने वाली घटना है.

रीवा : SI ने टीआई को सीने में मारी गोली और हो गया फरार, थाने के अंदर हुई वारदात

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक,  रीवा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत टी आई हितेन नाथ सिंह को सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाने के अंदर मारी गोली.  फिलहाल पुलिस अफसर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं खबर लगते ही पुलि-प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

इस घटना के बाद थाने परिसर के अंदर गोलीबारी के चलते अफरा तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. वहीं यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई.

फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. खबरों के मुताबिक थाना प्रभारी हितेन नाथ सिंह को सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाने के अंदर ही गोली मार दी. ये पूरी तरह से हैरान कर देने वाली घटना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com