विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2023

Viral Video: जब नकली पैर के साथ छोटी बच्ची स्कूल गई तो दोस्तों ने गले मिलकर स्वागत किया

एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इससे प्यारा वीडियो मैंने पूरी ज़िंदगी में नहीं देखी है.

Viral Video: जब नकली पैर के साथ छोटी बच्ची स्कूल गई तो दोस्तों ने गले मिलकर स्वागत किया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

यूं सोशल मीडिया पर हमेशा बेहतरीन और शानदार वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसे वीडियो को देखने के बाद अच्छा लगता है. कुछ वीडियो बेहतरीन होते हैं. कुछ वीडियो बहुत ही ज़्यादा शानदार होते हैं. कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिल गदगद हो जाता है.  अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची नकली पैर के साथ जाती है. स्कूल में पहुंचते ही उसके दोस्त उसे घेर लेती है. तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद दिल गदगद हो जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से दंग हो रहे हैं.

देखने वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची का एक पैर नहीं होता है. वो नकली पैर के साथ स्कूल में जाती है. बच्ची को देखने के बाद सभी दोस्त आते हैं और बारी-बारी से स्वागत करते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो पूरी तरह से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को buitengebieden नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 94 लाख से ज़्यादा यूज़र्स ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर 2 लाख से ज़्यादा यूज़र्स के लाइक देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो पर 25 हज़ार से ज़्यादा लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इससे प्यारा वीडियो मैंने पूरी ज़िंदगी में नहीं देखी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com