विज्ञापन
This Article is From May 24, 2024

Ujjain: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची पहलवान साक्षी मलिक, बोलीं- अब खुद का अखाड़ा चलाएंगे

Mp News : पहलवान साक्षी मलिक ने उज्जैन के बाबा महाकाल के दर पर पहुंच कर आशीर्वाद लिया. 

Ujjain: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची पहलवान साक्षी मलिक, बोलीं- अब खुद का अखाड़ा चलाएंगे
महाकाल मंदिर में पूजा के बाद नंदी हाल में आराधना करती मलिक और उनके पति. 

Madhya Pradesh News: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भीषण गर्मी के बाबजूद लगातार देश के ख्यात हस्तियां आ रही हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर पर पहुंच कर आशीर्वाद लिया. इस मौके पर मलिक ने कहा आज की महिला किसी से कम नहीं हैं.

उज्जैन में गर्मी का पारा 45 डिग्री पहुंचने के बाद दिन में सड़कें भले ही सूनी होती जा रही हैं, लेकिन महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है. बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए प्रसिद्ध हस्तियां भी पीछे नहीं हैं. शुक्रवार को ख्याति पहलवान साक्षी मलिक अपने पति सत्यव्रत कादियान के साथ बाबा महाकाल के दर पर पहुंची. यहां पुरोहित शैलेन्द्र शर्मा ने उनसे पूजा करवाई. इसके बाद मलिक ने नंदी हाल में बैठकर बाबा की आराधना की और काल भैरव मंदिर में भगवान के कान में अपनी कामना कही. याद रहे हाल ही में एक्ट्रेस शैफाली जरीवाला भस्म आरती में शामिल हुईं थी और बालीवुड स्टार मनोज वाजपेई दर्शन के लिए आए थे. 

ये भी पढ़ें तो क्या गिरफ्तार हो जाएंगे मध्य प्रदेश के PCC चीफ जीतू पटवारी ? जानें इस बयान के बाद लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार...

खुद का अखाड़ा चलाएंगे 

महाकाल मंदिर में पूजा के बाद साक्षी मलिक ने कहा कि उन्हें कई अवार्ड मिले हैं. उन्होंने भगवान से कामना की है कि उनका पूरा परिवार अच्छे से रहे और तरक्की करे. आगे कहा कि उनका खुद का अखाड़ा ही चलाएंगे. जिसमें अब बच्चों को पहलवानी सिखाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं.  

ये भी पढ़ें फाइनल में जगह बनाने आज भिड़ेंगी  हैदराबाद और राजस्थान की टीमें, यहां जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com