विज्ञापन

शाहगढ़ में दूसरे दिन भी फायरिंग, शराब दुकान के पास गोली चलाकर भागा युवक, लोगों में भारी दहशत 

MP News: सागर जिले के शाहगढ़ में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. यहां एक युवक गोली चलाकर फरार हो गया.

शाहगढ़ में दूसरे दिन भी फायरिंग, शराब दुकान के पास गोली चलाकर भागा युवक, लोगों में भारी दहशत 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ कस्बे में अपराध की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. एक ओर जहां बुधवार की शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के गेट पर स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी, वहीं ठीक 24 घंटे बाद उसी क्षेत्र में एक और फायरिंग की घटना सामने आ गई है. इस घटना ने भी लोगों में दहशत में डाल दिया है. 

गुरुवार की शाम करीब 8 बजे शाहगढ़ के टीकमगढ़ तिराहे पर स्थित शराब दुकान के पास एक अज्ञात युवक ने अचानक एक राउंड फायर किया और मौके से फरार हो गया. घटना के समय सड़क पर ट्रकों की आवाजाही अधिक होने के कारण आसपास मौजूद लोग शुरुआत में गोली चलने की आवाज को समझ नहीं पाए.

कुछ देर बाद जब लोगों ने घटनास्थल को देखा तो वहां एक बंदूक पड़ी हुई थी, साथ ही खून के धब्बे भी पाए गए. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलाने वाला युवक कौन था, वह हथियार मौके पर कैसे छोड़ गया और फायरिंग के पीछे उसका उद्देश्य क्या था? पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.लगातार दो दिनों में ठीक एक ही समय पर हुई फायरिंग की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर पहुंचने की संभावना, तैयारियों में जुटा प्रशासन 


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close