विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2023

CM शिवराज को राखी बांधने छतरपुर से पैदल आई महिला, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान 

मध्यप्रदेश की एक और तस्वीर देखने को मिली है जहां लाड़ली बहना श्रीमती विमला ने सीएम शिवराज को राखी बांधी है. खास बात तो यह है कि श्रीमती विमला छतरपुर से पैदल चलकर सीएम शिवराज को राखी बांधने आई. देखिए इसकी शानदार तस्वीरें 

CM शिवराज को राखी बांधने छतरपुर से पैदल आई महिला, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान 

भोपाल: इस समय पूरे देश में रक्षाबंधन की धूम है. बात करें मध्यप्रदेश की तो राज्य के कई जिलों से राखी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं. कहीं पर महिलाओं ने जेल जाकर अपने कैदी भाइयों को राखी बांधी तो कहीं पर बहनों ने बस में महापौर को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की एक और तस्वीर देखने को मिली है जहां लाड़ली बहना विमला ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधी है. खास बात तो यह है कि विमला छतरपुर से पैदल चलकर सीएम को राखी बांधने पहुंची. 

432u5rv8


15 दिन का सफर तय करके पहुंची महिला 

जानकारी के लिए बता दें कि बहन विमला 15 दिन में 400 कि.मी. से अधिक दूरी तय करके सीएम शिवराज से मिलने पहुंची. खबर के मुताबिक बहन विमला और उनके पति दोनों ने 15 अगस्त को छतरपुर से यह पैदल यात्रा शुरू की थी. जिसके बाद उनकी यह यात्रा कल यानी 29 अगस्त को भोपाल के आनंद नगर के राम मंदिर में पूरी हुई. विमला की ख्वाहिश थी कि वह सीएम को राखी बांधने के बाद ही वापस अपने घर लौटेंगी. 

icbea0o


मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने किया सम्मान 

बता दें कि छतरपुर से पैदल भोपाल पहुंचे दपंति का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान किया. मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना से टीका करवा कर 25 हजार रूपए की सहायता राशि भेंट की. साथ ही मुख्यमंत्री ने दंपति से कहा कि वह छतरपुर उनके घर भी जरूर आएंगे. दंपति ने बताया कि वे लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर आभार व्यक्त करने पदयात्रा करते हुए भोपाल तक आए हैं. 

जब परिवार को योजना की पहली किस्त की राशि मिली थी तभी उन्होंने तय किया था कि वह विशेष रूप से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पदयात्रा करेंगे. 

ये भी पढ़े: शिवपुरी : बैंक में खाता खोलने के नाम पर महिलाओं से ठगी, ले लिए 40 लाख का लोन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com