विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2025

शरीर पर आवेदन बांध कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, रायसेन के कलेक्टर ऑफिस में नजारा देख चौंक गए अफसर

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने अपने शरीर पर आवेदन बांधकर जनसुनवाई में भाग लिया. उनका उद्देश्य था कि उनके गांव के स्कूल का निर्माण किया जाए.

शरीर पर आवेदन बांध कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, रायसेन के कलेक्टर ऑफिस में नजारा देख चौंक गए अफसर

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में जनसुनवाई के दौरान एक बार फिर अनोखा मामला सामने आया है. शिकायत लेकर ग्रामीण अपने ही शरीर पर आवेदन बांधकर पहुंचे थे. वर्ष 2021 में नेशनल हाईवे NH-45 के निर्माण के दौरान स्कूल की बिल्डिंग तोड़ दी गई थी, उसी के निर्माण का आवेदन लेकर ग्रामीण पहुंचे थे. उनका आरोप है कि सैकड़ों आवेदन देने के बाद भी स्कूल निर्माण नहीं हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी से परेशान होकर और अपनी मांग को जोरदार तरीके से रखने के लिए ग्रामीण मंगलवार को अपने शरीर पर कई आवेदन बांधकर रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. उनका कहना है कि कोड़ा जमानिया गांव के बच्चे आज भी शिक्षा के लिए दूसरे गांव जा रहे हैं, लेकिन स्कूल का निर्माण नहीं हो पाया है. अभी स्कूल आंगनबाड़ी के एक ही कमरे में लग रहा है.

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल एसडीएम मनीष शर्मा को दिशा निर्देश दिए. साथ ही जिला पंचायत की सीईओ और डीपीसी के साथ ग्रामीणों की बैठक भी हुई. इस दौरान कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई. साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

4 साल पहले तोड़ा गया स्कूल, आज तक नहीं बना

रवि जो बहुत समाजसेवी हैं और शिक्षा के लिए हमेशा बच्चों का साथ देते हैं. बता दें कि एनएच-45 निर्माण के समय जमानिया का स्कूल तोड़ दिया था. उस दौरान कहा गया था कि स्कूल बना दिया जाएगा, लेकिन 4 वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया. फिर भी स्कूल के निर्माण की एक ईंट तक नहीं रखी गई है.

वहीं, लोगों ने शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह से लेकर गांव से 160 किमी दूर जिला मुख्यालय पर भी कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. वह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी कई बार स्कूल भवन बनाने की मांग कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कल बंद रहेंगे बैंक, स्कूल-कॉलेज सहित सरकारी दफ्तर, सरकार ने घोषित किया अवकाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com