विज्ञापन

MLA Son Controversy: विधायक पुत्र पर पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट के आरोप; वीडियो वायरल

MLA Son Controversy: आष्टा में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के पुत्र महेंद्र सिंह पर पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय के घर में घुसकर मारपीट के आरोप. दोनों पक्षों की शिकायत, पुलिस जांच जारी.

MLA Son Controversy: विधायक पुत्र पर पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट के आरोप; वीडियो वायरल
MLA Son Controversy: विधायक पुत्र पर पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट के आरोप; वीडियो वायरल

Ashta MLA Son Controversy: सीहोर जिले के आष्टा में शनिवार को उस समय राजनीति में हड़कंप मच गया, जब सत्ताधारी दल के विधायक के बेटे और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह इंजीनियर पर एक पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के पुत्र, भाजपा नेता और पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय के घर के अंदर दिखाई दे रहे हैं. मामले के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है.

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी. पुलिस के अनुसार विधायक पुत्र महेंद्र सिंह पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय को पोस्ट हटाने और समझाइश देने उनके घर पहुंचे थे. लेकिन यह बातचीत धीरे‑धीरे विवाद में बदल गई और कथित तौर पर मारपीट की नौबत आ गई. वहीं बाबूलाल मालवीय का कहना है कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया पर उठाते हैं और इसी बात से नाराज़ होकर उनके घर पर हमला किया गया.

घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी : बाबूलाल का आरोप

पूर्व पार्षद बाबूलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ने घर के बाहर जूता स्टैंड के पास आहट सुनी. जैसे ही वह अंदर आई, पीछे‑पीछे महेंद्र सिंह इंजीनियर भी घर में घुस आए. बाबूलाल का आरोप है कि विधायक पुत्र ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया और मारपीट की.
घटना के दौरान घर के अंदर महेंद्र सिंह की मौजूदगी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है.

दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज

दूसरी ओर महेंद्र सिंह इंजीनियर की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने बाबूलाल मालवीय सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं बाबूलाल मालवीय का कहना है कि उनकी तरफ से भी प्राथमिकी दी गई है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच, मामला हाई‑प्रोफाइल

एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील और हाई‑प्रोफाइल होने के कारण जांच बेहद बारीकी से की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले चुकी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर घर के अंदर विवाद की असली वजह क्या थी.

यह भी पढ़ें : MP के धार में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव; TI और महिला पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें : Pregnant Woman Rescue: खरगोन में चमत्कार; 20 फीट पुलिया से गिरने के बाद गर्भवती ने जन्मी स्वस्थ बच्ची

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : Food Poisoning: ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो सावधान! सागर के रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग का छापा, मिला बासी सामान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close