विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2025

School Chale Hum: बच्चे स्कूल तो चलें, लेकिन साइकिल कब? सरकार की योजना पर जंग लगा रहे अधिकारी

मध्य प्रदेश सरकार की 'स्कूल चले हम' अभियान के तहत छात्रों को साइकिल वितरण योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है. विदिशा जिले के टीलाखेड़ी स्कूल में सैकड़ों साइकिलें खुले में खड़ी हैं और जंग खा रही हैं, जबकि बच्चे अभी भी पैदल स्कूल जा रहे हैं.

School Chale Hum: बच्चे स्कूल तो चलें, लेकिन साइकिल कब? सरकार की योजना पर जंग लगा रहे अधिकारी

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में सरकार ने 'स्कूल चले हम' अभियान चलाया है, ताकि हर बच्चे को शिक्षा दिलाई जा सके और उनको स्कूल आने के लिए जागरूक किया जा सके. अभियान के तहत ही सरकार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए साइकिल भी देती है, ताकि दूरदराज के छात्रों की पहुंच स्कूल तक आसान हो सके, लेकिन छात्रों को बांटने के लिए आईं साइकिलें खुले में जंग खा रही हैं और बच्चे पैदल चल रहे हैं. यह हाल विदिशा जिले के टीलाखेड़ी स्कूल का है.

'स्कूल चले हम' अभियान के तहत सरकार का हर बच्चे को स्कूल पहुंचाना था. योजना के अनुसार, छात्रों को साइकिलें बांटनी थीं. बता दें कि सरकार की ओर से साइकिल भी आ गईं, लेकिन बच्चों तक नहीं पहुंच पाईं.

पानी में खड़ी-खड़ी जांग खा रही साइकिलें

अब साइकिलें धूल खा रही हैं. पानी से जंग लग रही हैं. जिन बच्चों के लिए ये थीं, वो अब भी बारिश में स्कूल पैदल आ-जा रहे हैं.

छात्रा पिंकी अहिरवार ने बताया कि हम बरखेड़ी से विदिशा साइकिल लेने आए हैं. एक महीने से स्कूल पैदल जा रहे हैं. स्कूल वालों ने कहा था कि साइकिल चाहिए तो विदिशा आकर ले जाओ. अब साइकिल को बस से लेकर जाएंगे.

छात्रा के पिता अमन सिंह अहिरवार ने कहा कि साइकिल लेने 25 किलोमीटर दूर से आए हैं. अप्रैल से स्कूल खुला है, लेकिन साइकिल अब मिल रही है. बेटी एक से भी ज्यादा समय से स्कूल पैदल गई है.

ये भी पढ़ें- School Bus Accident: स्कूल बस और डायल 100 में भिड़ंत, कई बच्चों को आई चोटें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com