विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2024

शातिर निकला ठग, नमक के कारोबार के बहाने लगा दी 6 करोड़ से अधिक की चपत, ऐसे खुली पोल

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. बता दें, नमक के कारोबार के नाम पर ठग ने अलग-अलग लोगों से 6 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. हालांकि, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया है. जानें पूरा मामला.

शातिर निकला ठग, नमक के कारोबार के बहाने लगा दी 6 करोड़ से अधिक की चपत, ऐसे खुली पोल
शातिर निकला ठग, नमक के कारोबार के बहाने लगा दी 6 करोड़ से अधिक की चपत, ऐसे खुली पोल.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा में नमक के नाम पर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. किसी जमाने में नमक के नाम पर कसमें खाई जाती थी, जिसका नमक खा लिया, उसके प्रति वफादारी जताई जाती थी. उस व्यक्ति के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते थे. लेकिन रीवा में कुछ हो रहा इसका उल्टा ही, यहां पर नमक के नाम पर अलग-अलग लोगों से एक व्यक्ति ने 6 करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर डाली. इसके लिए उसने बड़ा ही शातिराना अंदाज अपनाया.यह कार्य वह अप्रैल 2022 से कर रहा था.

कैसे बनाया लोगों को शिकार

नमक के नाम पर रीवा के रहने वाले वीरेंद्र सिंह सोलंकी पिता भोला सिंह सोलंकी ने अप्रैल 2022 से लोगों को ठगना चालू कर दिया था. वीरेंद्र सिंह लोगों से कहता था, एक ट्रैक में आपको ₹30000 फायदा मिलेगा एक ट्रक नामक 2 लाख 50 हजार का आता है. इसको मैं बेचुगां. आपको 30000 प्रॉफिट दूंगा. जिसके चलते शिकायत कर्ता नारायण सिंह परिहार ने आरोपी वीरेंद्र सिंह सोलंकी को 49 लाख रुपए ऑनलाइन के माध्यम से और कई बार चेक के माध्यम से पैसे दिए थे. इसी तरीके से वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने अन्य कई लोगों से भी पैसे लिए थे.


फिर लोगों को पैसे देने बंद कर दिए

 शुरुआत में तो वह लोगों को फायदे के तौर पर 30 हजार रुपए देता था. लेकिन धीरे-धीरे उसने लोगों को पैसे देने बंद कर दिए.  पूरे पैसे खुद खा गया, जिससे भी पैसे लिए थे, बाद में उनको पैसे देने बंद कर दिए. अब पुलिस आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है. उसने किससे किससे पैसे लिए. आरोपी के पकड़े जाने पर शिकायत कर्ता रीवा के समान थाना पहुंच रहे हैं. हमने भी पैसे दिए थे.

ये भी पढ़ें- MP की नर्सिंग स्टाफ को मिली Kolkata Kaand दोहराने की धमकी, डरी-सहमी हैं ये नर्सें

दूसरों के पैसे से मकान खरीदा गाड़ियां खरीदी

आरोपी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने नमक के नाम से जो पैसे लिए थे, उस पैसे से उसने रीवा में 55 लाख रुपए का मकान खरीदा. उस घर में 8 लाख का फर्नीचर लगाया. 2 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें, 2 लाख में मकान का बीमा कराया, एक कार खरीदी. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके डिमांड में ले लिया है.आगे की पूछताछ कर रही है. पूरे मामले को लेकर हमने रीवा के पुलिस कप्तान विवेक सिंह से बात की.

ये भी पढ़ें- Jabalpur की बेटी ने पैरालंपिक में बढ़ाया MP का मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com