विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2024

Ujjain News: 'अयोध्या आए मेरे प्यारे राम' के गायक हंसराज रघुवंशी ने महाकाल बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

गायक हंसराज रात करीब 10 बजे पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे. यहां चांदी द्वार से दोनों ने बाबा के दर्शन किए. इस दौरान पंडित दिनेश पुजारी ने मंत्रोचार कर उनसे पूजा करवाई और भगवान के आशीर्वाद स्वरूप फूलों का हार पहनाया.

Ujjain News: 'अयोध्या आए मेरे प्यारे राम' के गायक हंसराज रघुवंशी ने महाकाल बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
हंसराज रघुवंशी पहुंचे महाकाल बाबा क मंदिर

Madhya Pradesh News: बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दरबार में फिल्म इंडस्ट्रीज के कलाकार लगातार आर्शीवाद लेने आ रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार की रात चर्चित गीत 'अयोध्या आए मेरे प्यारे राम' के गायक हंसराज रघुवंशी पत्नी के साथ बाबा की शरण में पहुंचे और पूजाकर आर्शीवाद लिया.

पुजारी ने मंत्रोचार कर उनसे पूजा करवाई

गायक हंसराज रात करीब 10 बजे पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे. यहां चांदी द्वार से दोनों ने बाबा के दर्शन किए. इस दौरान पंडित दिनेश पुजारी ने मंत्रोचार कर उनसे पूजा करवाई और भगवान के आशीर्वाद स्वरूप फूलों का हार पहनाया. पूजा के बाद पंडित ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाए चर्चित गीत 'अयोध्या आए मेरे प्यारे राम बोलो जय जय श्रीराम' गाने की तारीफ की. हालांकि हंसराज ने मीडिया से चर्चा नही की.

ये भी पढ़ें MP High Court: कोर्ट ने राज्य सरकार को EWS वर्ग को नियुक्ति देने का दिया आदेश, 2018 में हुई उच्च शिक्षा शिक्षक भर्ती का मामला

शुक्रवार को बाबा की शरण में पहुंचे थे डिप्टी सीएम

महाकाल बाबा की शरण में आए दिन उद्योगपति, नेता, अभिनेता और खिलाड़ी आशीर्वाद लेने आते हैं. दो दिन पहले प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह और मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा परिवार के साथ आए थे. वही शनिवार को बालीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी महाकाल की शरण में पहुंचे थे. वहीं दो महीने के दौरान भारतीय टीम के कई क्रिकेटर और अभिनेताओं के साथ उद्योगपति अनिल अंबानी भी बाबा का आशीर्वाद लेने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें वर्चुअल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी: एयरपोर्ट जैसा हाईटेक होगा उज्जैन रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com