Shiv Baraat: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गुरुवार को हर्षो- उल्लास के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शिवजी की बारात में बाराती बने श्रद्धालु भूत-प्रेत के रूप में शामिल हुए और नाचते-गाते आयोजित नगर भोज (रिसेप्शन) में पहुंचे और 56 प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया.
ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें
शयन आरती भक्त मंडल द्वारा निकाली गई शिवजी की बारात
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को शयन आरती भक्त मंडल द्वारा निकाली गई शिवजी के़ बारात कुछ श्रद्धालु शिव-पार्वती बने हुए दिखाई दिए, तो कई बाराती भूत-प्रेत, चुडैल और डायन स्वरूप में बैंड बाजे, ढोल और डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आए. महाशिवरात्रि के 21 बाद निकाली जाने वाली शिवजी की बारात में हाथी-घोड़े, ऊंट और बग्गी भी चल रहे थे.

पालकी में सवार नजर आए महाकाल
बारात में 33 कोटी देवी-देवता और भूत-प्रेत को बुलाया गया
गौरतलब है शयन आरती भक्त मंडल आयोजकों द्वारा आयोजित शिव जी की शादी के लिए 33 कोटी देवी देवताओं के साथ, भूत-प्रेत, चुडैल और डायन के साथ नगरवासियों को निमंत्रण दिया था. बारात में अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब बारात में भूत-प्रेत रूप में पहुंचे श्रद्धालु चिलम पीते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें-ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूली नोटिस को लेकर चर्चा में आए सीहोर के रुठिया परिवार ने अब भारत सरकार से मांगा जवाब
आयोजित नगर भोज में शिव बारातियों ने उड़ाए 56 भोग
रिपोर्ट के मुताबिक शिव जी की बारात का नगर भोज कुमावत धर्मशाला में आयोजित किया गया था. नगर भोज में श्रद्धालुओं के लिए 56 प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे. भगवान को भोग के बाद श्रद्धालुओं ने 56 प्रकार के व्यंजनों को ग्रहण किया. बता दें, महाशिव रात्रि के बाद कई संस्थाएं ऐसे नगर भोज करती है, लेकिन यह आयोजन सबसे अलग होता है.
ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन