विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें

Coin Bags: जर्जर दुकान को जमींदोज करने पहुंचे नगर निगम कर्मचारी ने जैसे ही हथौड़ा चलाया, जर्जर दुकान से सिक्कों की तेज आवाज आई. वहां मौजूद अधिकारियों और आम लोगों की आंखें आश्चर्य से फट गईं, क्योंकि जर्जर दुकान के अंदर से सिक्कों से भरे 7 से 10 बोरे बरामद हुए.

जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें
7 -10 BAGS OF COINS RECOVERED FROM A DILAPIDATED SHOP (AI Generated Image)

Coin Bags Recovered: मध्य प्रदेश के देवास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुरुवार को एक जर्जर दुकान को जमींदोज करने पहुंचे निगम कर्मचारियों को सिक्कों से भरे कई बोरे बरामद हुए. दुकान को जमींदोज करने की कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने जब दुकान पर हथौड़े चलाए तो सिक्कों की खनखनाहट की तेज आवाज आई.

जर्जर दुकान को जमींदोज करने पहुंचे नगर निगम कर्मचारी ने जैसे ही हथौड़ा चलाया, जर्जर दुकान से सिक्कों की तेज आवाज आई. वहां मौजूद अधिकारियों और आम लोगों की आंखें आश्चर्य से फट गईं, क्योंकि जर्जर दुकान के अंदर से सिक्कों से भरे 7 से 10 बोरे बरामद हुए.

ये भी पढ़ें-ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूली नोटिस को लेकर चर्चा में आए सीहोर के रुठिया परिवार ने अब भारत सरकार से मांगा जवाब

जर्जर दुकानों को जमींदोज करने पहुंचे थे निगम कर्मचारी

मामला देवास का व्यस्त जनता बैंक चौराहे का है, जहां निगम कर्मचारी एक जर्जर दुकानों को जमींदोज करने पहुंचे थे, लेकिन अचानक दुकान छावनी में तब्दील हो गया, टीम ने जर्जर दुकानों को जमींदोज करने के लिए हथौड़ा चलाया, तो जर्जर दुकान से सिक्के के खनकने की आवाज आई और फिर वहां से सिक्कों से भरे 7-10 बोरे बरामद हुए.

60 साल पुरानी दुकान में 7-10 बोरों में भरे मिले चिल्लर

रिपोर्ट के मुताबिक जर्जर दुकान कन्हैया सेठ की है, जो करीब 60 साल पुरानी दुकान थी. सिक्कों की आवाज के बाद दुकान से जब मलबे को हटाया गया, तो वहां से भारी-भरकम बोरों का ढेर मिला और जब बोरों को खोलकर देखा गया, तो सब दंग रह गए. बोरे सिक्कों से भरे हुए थे. जर्जर दुकान से भारी मात्रा में सिक्के मिलने की सूचना पर वहां भारी भीड़ जमा हो गई.

ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन

जर्जर दुकान से बोरों में भरे मिले सिक्के

जर्जर दुकान से बोरों में भरे मिले सिक्के

सिक्कों को देखने पहुंची भीड़, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा 

नगर निगम की प्रभारी राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि जर्जर दुकानें दशकों पहले सिंधी पंचायत को दी गई थीं. दुकान में मिले सिक्कों के बोरों' को दुकान संचालक का परिवार ऑटो में भरकर अपने साथ ले गया. जर्जर दुकान में भारी मात्रा में मिले सिक्के की खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें-कतई जहर निकले बॉलीवुड के 5 नेपो किड्स, हर फ्रेम में दिखे असरदार, नेपोटिज्म का मुद्दा डकार गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com