विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

Pension Scheme: 33 लाख लाभार्थियों के खाते में सीएम मोहन ने ट्रांसफर किए 196.72 करोड़ रुपए

Social Security Pension Scheme Benefisaries: सीएम मोहन ने गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रहली क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देते हुए एक फूड पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

Pension Scheme: 33 लाख लाभार्थियों के खाते में सीएम मोहन ने ट्रांसफर किए 196.72 करोड़ रुपए
CM TRANSFERRED ₹196.72 CRORE TO 3.3 MILLION BENEFICIARIES

CM Transfer Pension To Benefisaries: गुरुवार को सागर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने   सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लगभग 33 लाख हितग्राहियों के खातों में 600-600 रुपए ट्रांसफर किए. इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेला का शुभारंभ किया और वहां मौजूद को संबोधित किया. 

सीएम मोहन ने गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रहली क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देते हुए एक फूड पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

 ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें

कृषि आधारित व्यापार गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रयास जारी

सीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में परमात्मा ने ऋतुओं और मौसम के साथ मेलों का अद्भुत संबंध बनाया है. जब धान और सोयाबीन कटे तो दीवाली और गेहूं की फसल आने पर होली मनाई जाती है. उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में कृषि आधारित व्यापार गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं, जिससे किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी.

सरकार पशुपालन व दूध उत्पादन बढ़ाने को दे रही प्राथमिकता

किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार पशुपालन और दूध उत्पादन बढ़ाने को प्राथमिकता दे रही है. जिसके लिए बजट 2026-27 में नई यशोदा योजना की शुरुआत की गई है. सीएम ने आगे कहा कि, अब हमारे स्कूलों में 8वीं तक के विद्यार्थियों को ट्रेटा पैक दूध निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूली नोटिस को लेकर चर्चा में आए सीहोर के रुठिया परिवार ने अब भारत सरकार से मांगा जवाब

गुरुवार को सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में जनवरी माह की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए. सीएम ने कहा, प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, हर माह लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की राशि मिल रही है.

ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन

हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलती है 600 रुपए की आर्थिक सहायता

गौरतलब है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में हर माह 600 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. गुरुवार को सीएम ने 32.78 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196.72 करोड़  ट्रांसफर किए. वहीं, क्षेत्र में स्पोर्ट्स एवं स्टेडियम कॉम्प्लेक्स और ढाना शासकीय कॉलेज में वाणिज्य और इतिहास के नए विषय खोलने को भी मंजूरी दी.

बीड़ी, तेंदूपत्ते और हस्तकला आधारित लघु इकाइयों को प्रोत्साहन 

बुंदेलखंड के बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका रहा है. यहां बीड़ी, तेंदूपत्ते और हस्तकला आधारित लघु इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा और इससे जुड़े व्यक्तियों के उन्नयन के लिए सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एक कमेटी बनाकर लिए गए निर्णय अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें-कतई जहर निकले बॉलीवुड के 5 नेपो किड्स, हर फ्रेम में दिखे असरदार, नेपोटिज्म का मुद्दा डकार गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com