विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा अमित सिंह, पिता की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की 

MP News: रीवा जिले के बरौहा गांव से दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा. अनोखी शाही एंट्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा अमित सिंह, पिता की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की 

मध्‍य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरैला के गांव बरौहा से एक अनोखी बारात निकली. दूल्हा अमित सिंह बघेल अपनी दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से नगर परिषद डभौरा के ग्राम जतरी पहुंचे.

गांव को पहचान दिलाने की पहल

26 फरवरी को राकेश सिंह बघेल के पुत्र अमित सिंह बघेल का विवाह रिया सिंह चौहान के साथ संपन्न हुआ. जैसे ही हेलीकॉप्टर ने जतरी में लैंडिंग की, पूरा इलाका देखने उमड़ पड़ा. ग्रामीणों ने पहली बार किसी दूल्हे को हेलीकॉप्टर से उतरते देखा.

वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी

दूल्हे के अनुसार यह उनके पिता की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि छोटे से गांव बरौहा को पहचान मिले. परिवार 1994 से पुणे में निवास कर उद्योग संचालित करता है, लेकिन गांव से जुड़ाव बनाए रखा. इस शाही बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इसे “रीवा की शाही शादी” कहा जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com