विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

महाशिवरात्रि के 21 दिन बाद निकली शिवजी की बारात, भूत-प्रेत बने बारातियों ने रिसेप्शन में उड़ाए 56 भोग

Wedding Procession: उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में शयन आरती भक्त मंडल पिछले 26 साल से महाशिव रात्रि के 21 दिन बाद शिव पार्वती के विवाह की रस्म निभाता हैं. इसी परंपरा के चलते गुरुवार शाम 4 बजे नगरकोट से शिव की बारात निकली. इसमें पालकी में बाबा महाकाल का मुखौटा सवार किया गया.

महाशिवरात्रि के 21 दिन बाद निकली शिवजी की बारात, भूत-प्रेत बने बारातियों ने रिसेप्शन में उड़ाए 56 भोग
GHOSTS BECOME BARAATI AT LORD SHIV WEDDING PROCESSION ATE 56 BHOG IN RECEPTION

Shiv Baraat: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गुरुवार को हर्षो- उल्लास के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शिवजी की बारात में बाराती बने श्रद्धालु भूत-प्रेत के रूप में शामिल हुए और नाचते-गाते आयोजित नगर भोज (रिसेप्शन) में पहुंचे और 56 प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया.

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में शयन आरती भक्त मंडल पिछले 26 साल से महाशिव रात्रि के 21 दिन बाद शिव पार्वती के विवाह की रस्म निभाता हैं. इसी परंपरा के चलते गुरुवार शाम 4 बजे नगरकोट से शिव की बारात निकली. इसमें पालकी में बाबा महाकाल का मुखौटा सवार किया गया.

ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें

शयन आरती भक्त मंडल द्वारा निकाली गई शिवजी की बारात 

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को शयन आरती भक्त मंडल द्वारा निकाली गई शिवजी के़ बारात कुछ श्रद्धालु शिव-पार्वती बने हुए दिखाई दिए, तो कई बाराती भूत-प्रेत, चुडैल और डायन स्वरूप में बैंड बाजे, ढोल और डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आए. महाशिवरात्रि के 21 बाद निकाली जाने वाली शिवजी की बारात में हाथी-घोड़े, ऊंट और बग्गी भी चल रहे थे.

पालकी में सवार नजर आए महाकाल

पालकी में सवार नजर आए महाकाल

बारात में 33 कोटी देवी-देवता और भूत-प्रेत को बुलाया गया

गौरतलब है शयन आरती भक्त मंडल आयोजकों द्वारा आयोजित शिव जी की शादी के लिए 33 कोटी देवी देवताओं के साथ, भूत-प्रेत, चुडैल और डायन के साथ नगरवासियों को निमंत्रण दिया था. बारात में अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब बारात में भूत-प्रेत रूप में पहुंचे श्रद्धालु चिलम पीते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें-ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूली नोटिस को लेकर चर्चा में आए सीहोर के रुठिया परिवार ने अब भारत सरकार से मांगा जवाब

शिव जी बारात गुरुवार को नरेंद्र टॉकीज, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा होते हुए शाम 7:30 बजे नर्सिंग घाट स्थित कुमावत धर्मशाला पहुंची, जहां बारातियों का आतिशबाजी से जमकर स्वागत किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओंं ने आयोजित नगर भोज में खूब दावत उड़ाया.

आयोजित नगर भोज में शिव बारातियों ने उड़ाए 56 भोग 

रिपोर्ट के मुताबिक शिव जी की बारात का नगर भोज कुमावत धर्मशाला में आयोजित किया गया था. नगर भोज में श्रद्धालुओं के लिए 56 प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे. भगवान को भोग के बाद श्रद्धालुओं ने 56 प्रकार के व्यंजनों को ग्रहण किया. बता दें, महाशिव रात्रि के बाद कई संस्थाएं ऐसे नगर भोज करती है, लेकिन यह आयोजन सबसे अलग होता है.

ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com