Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live Updates: 26 फरवरी को होने वाली मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जुड़ी अहम गतिविधियां इस सप्ताह राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती हैं. एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजस्थान में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में भाग लेने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इसके साथ ही युवा वैज्ञानिकों के लिए भोपाल में होने वाला सम्मेलन भी प्रदेश के वैज्ञानिक जगत में उत्साह का विषय बना हुआ है.
सीएम यादव का राजस्थान दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी को भीलवाड़ा स्थित ‘द ऑरियम रिसॉर्ट्स एंड इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर' में होने वाले निवेश संभावनाओं पर सत्र में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. यह आयोजन ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश' पहल का हिस्सा है, जिसमें बड़े औद्योगिक समूह और निवेशक शामिल होंगे. कार्यक्रम में राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल माहौल और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह भी इस दौरान विस्तृत प्रस्तुति देंगे.
दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव अधिसूचना
छत्तीसगढ़ में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी, जिसके बाद 5 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 6 मार्च को उनकी जांच होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है. 16 मार्च को मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. वर्तमान सदस्यों केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. इस चुनाव में कुल 90 विधायक मतदान करेंगे, जिनमें बीजेपी 54, कांग्रेस 35 और जीआरपी का एक विधायक शामिल है.
मध्य प्रदेश में पेंशन योजना के 33 लाख लोगों के खातों में मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर की राशि
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेला का शुभारंभ करने के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लगभग 33 लाख हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रहली क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देते हुए फूड पार्क स्थापित किया जाएगा. इससे क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह जनवरी पेड इन फरवरी 2026 की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित की. इस पेंशन योजना में प्रति हितग्राही प्रतिमाह 600 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. 32.78 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196.72 करोड़ की राशि ट्रांसफर की. 
Indore Gas Leak: इंदौर में लीक हुआ जहरीला गैस, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए पीड़ित
इंदौर के रावजी बाज़ार थाने के पास जहरीले गैस के सिलेंडर में लीकेज की खबर है. जहरीले गैस लीकेज के बाद बाद पूरे क्षेत्र में उल्टी ओर सांस लेने दिक्कत के बाद की शिकायत के बाद स्थानीय निवासियों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पुलिस और फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि जहरीले गैस के लीकेज से 30 से अधिक लोग प्रभावित है.
MP News: जबलपुर में होली से पहले हथियारों का जखीरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur में क्राइम ब्रांच और गोसलपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और 170 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. एएसपी जितेंद्र सिंह को 26 फरवरी की सुबह सूचना मिली थी कि कटनी से जबलपुर आ रही होंडा सेंट्रो कार में हथियार लाए जा रहे हैं. सूचना के आधार पर मोहतरा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया. तलाशी के दौरान पिस्टल और कारतूस बरामद हुए. दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
रीवा में हेलीकॉप्टर से निकली बारात, छोटे गांव बरौहा की शाही शादी बनी चर्चा का विषय
MP News: रीवा जिले के बरौहा गांव से दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा. अनोखी शाही एंट्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरैला के गांव बरौहा से एक अनोखी बारात निकली. दूल्हा अमित सिंह बघेल अपनी दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से नगर परिषद डभौरा के ग्राम जतरी पहुंचे.
SBI शाखा में 2.06 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, पूर्व कैशियर गिरफ्तार
Chhattisgarh News: बिलासपुर जिले के बिल्हा स्थित एसबीआई शाखा में 2.06 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एसीबी ने तत्कालीन कैशियर को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है. बिलासपुर के बिल्हा स्थित State Bank of India (SBI) की शाखा में करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. इस प्रकरण में Anti Corruption Bureau (ACB) ने तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक संदिग्ध मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.
Twin Newborn Death: गुना जिला अस्पताल में जन्म के बाद जुड़वा बच्चों की मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर काटा बवाल
गुना जिले में जिला अस्पताल में पैदा हुए जुड़वा बच्चों की एक के बाद मौत होने से परिजनों ने जमकर हंगामा काटा. दो नवजात बच्चों की मौत से भड़के परिजनों ने मैटरनिटी वार्ड के सामने जमकर बवाल किया. रविवार को नॉर्मल डिलीवरी के बाद प्रसूता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. जन्म के समय दोनों नवजात शिशु कमजोर पैदा हुए थे. एक नवजात की 2 दिन बाद हो गई, जबकि दूसरे नवजात की गुरुवार को मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरो पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई, जिसके बाद जिला अस्पपताल में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है.
मंडला का मनेरी नरसंहार: 6 हत्याओं के दोषी हरीश सोनी को फांसी, अदालत का सख्त और ऐतिहासिक फैसला
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world











