विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2025

Tragic Accident: इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक ने कई लोगों को कुचला; अब तक 3 की मौत

Indore Truck Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. हादसे से गुस्साए आसपास के लोगों ने ट्रक में आग लगा दी.

Tragic Accident: इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक ने कई लोगों को कुचला; अब तक 3 की मौत

Indore Truck Crushed People: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर में एक अनियंत्रित ट्रक ने कई राहगीरों और वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा इतना दर्दनाक और भयानक था कि घटनास्थल पर हड़कंप की स्थिति के साथ चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया. वहीं, मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है. हादसा इतना भयंकर था कि आशंका है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रक ने अंकित होटल और गीतांजलि अस्पताल के बीच टक्कर मारी है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. उधर, गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. उधर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं और ट्रक पर काबू पाया. वहीं, ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

पुलिस बल की तैनाती

ट्रक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कई लोगों के शव सड़क पर पड़े हुए हैं और उनका शरीर पूरी तरह से कुचल गए. शवों के टुकड़े इधर-उधर फैल गए. मौके पर कई एंबुलेंस पहुंच गई. घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हालात को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इंदौर पुलिस ने बताया कि ट्रक सांवेर से बड़ा गणपति की ओर जा रहा था. प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और 10 ज्यादा वाहनों के साथ राहगीरों को टक्कर मार दी.

Latest and Breaking News on NDTV

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों के बेहतरीन इलाज के लिए कहा गया है.

इस हादसे ने एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और भारी वाहनों के नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एयरपोर्ट रोड जैसे व्यस्त इलाके में शाम के समय ट्रक की मौजूदगी और उसकी रफ्तार बड़ी लापरवाही को उजागर कर रही है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का बदला नाम, अली की जगह जुड़ा ये शब्द

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close