विज्ञापन

हरदा पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

Harda Government Polytechnic College: निरीक्षण के दौरान कॉलेज की कई लैब और कक्षाओं में धूल जमी हुई मिली, जिस पर मंत्री परमार ने तत्काल नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने पुरानी व अनुपयोगी सामग्री को नीलाम कर नई आवश्यक सामग्री खरीदने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए.

हरदा पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

Government Polytechnic College Harda: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) शासन में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व आयुष विभाग के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) हरदा जिले (Harda) के एकमात्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (Government Polytechnic College Harda) का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान कॉलेज परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई.

निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर हालत सामने आई, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.

भवन में दिखाई दे रही है बड़ी-बड़ी दरारें

जानकारी के अनुसार, कॉलेज की इमारत वर्ष 1962 में निर्मित हुई थी और वर्तमान में भवन में कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं. वहीं कई कमरों की छत से प्लास्टर गिर रहा है और खिड़की और दरवाजे भी टूटे हुए पाए गए.

साफ-सफाई के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कॉलेज की कई लैब और कक्षाओं में धूल जमी हुई मिली, जिस पर मंत्री परमार ने तत्काल नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने पुरानी व अनुपयोगी सामग्री को नीलाम कर नई आवश्यक सामग्री खरीदने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए.

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कॉलेज स्टाफ और विभागीय शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को कॉलेज बुलाकर नियमित रूप से प्रैक्टिकल कार्य कराए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा प्रभावित न हो. इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: धान खरीद बंद: सत्यापन के बाद भी नहीं बिक पाया 6000 क्विंटल Dhan, बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, धरने की दी चेतावनी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close