विज्ञापन

इंदौर मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र ने हॉस्टल में दी जान, मौत से फैली शोक की लहर

MBBS Student Suicide in Indore: पुलिस के अनुसार छात्रावास में रहने वाले छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल (20) अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए. उनके रूममेट ने शाम को कॉलेज से लौटने के बाद दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. देर तक दरवाजा बंद रहने पर अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां यह दुखद दृश्य सामने आया.

इंदौर मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र ने हॉस्टल में दी जान, मौत से फैली शोक की लहर

MBBS Student Suicide News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर से एक दुखद खबर सामने आई है. शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के एक एमबीबीएस छात्र ने कथित रूप से छात्रावास के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. इस घटना से कॉलेज परिसर और छात्र समुदाय में शोक और स्तब्धता का माहौल है.

पुलिस के अनुसार छात्रावास में रहने वाले छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल (20) अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए. उनके रूममेट ने शाम को कॉलेज से लौटने के बाद दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. देर तक दरवाजा बंद रहने पर अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां यह दुखद दृश्य सामने आया.

पुलिस की जांच जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

पढ़ाई का दबाव बना वजह?

छात्रावास में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों ने पुलिस को बताया कि अंतरिक्ष हाल के दिनों में पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था. हालांकि, यह केवल प्रारंभिक जानकारी है और पुलिस इस बात की पुष्टि के लिए गहन जांच कर रही है. मृतक छात्र मूल रूप से ग्वालियर जिले का निवासी था और पिछले वर्ष ही एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया था.

यह भी पढ़ें- SIR प्रक्रिया पर मऊगंज में सियासी तूफ़ान, पूर्व विधायक ने 10 हजार नाम हटाने की साजिश का लगाया आरोप

महाविद्यालय प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है. कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि संस्थान की ओर से एक आंतरिक जांच समिति गठित की गई है, जो छात्र के सहपाठियों और शिक्षकों से बातचीत कर पूरी स्थिति को समझने का प्रयास करेगी.

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: पहले फेसबुक फ्रेंड बनी ‘यूके की युवती', फिर ग्वालियर के व्यापारी को लगा दिया 1.41 करोड़ का चूना

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close