विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2025

IIT भिलाई में देर रात छात्रों का प्रदर्शन, बुनियादी सुविधाएं न होने से एंबुलेंस में हो गई थी छात्र की मौत

आईआईटी भिलाई में एक छात्र की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. छात्रों का आरोप है कि आईआईटी प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिससे छात्र की मौत हो गई.

IIT भिलाई में देर रात छात्रों का प्रदर्शन, बुनियादी सुविधाएं न होने से एंबुलेंस में हो गई थी छात्र की मौत

आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र सोमिल साहू की मौत के बाद देर रात प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने आईआईटी प्रशासन पर लापरवाही और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में बुनियादी सुविधाएं न होने का आरोप लगाया है, जिस वजह से समय पर इलाज न मिलने के कारण छात्र की मौत हो गई. बता दें कि सोमिल साहू बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था, जो मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के हरदा का रहने वाला था.

नाम न बताने की शर्त पर एक छात्र ने जानकारी दी कि सोमिल की तबीयत 10 नवंबर को खराब हुई थी. उस दिन आईआईटी भिलाई में दीक्षांत समारोह का आयोजन चल रहा था. छात्र को चेकअप के लिए कैंपस में मौजूद हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे. बताया गया कि डॉक्टर दीक्षांत समारोह में शामिल थे.

एंबुलेंस में ही गई जान

अगले दिन यानी 11 नवंबर को सुबह हॉस्टल में सोमिल साहू को चक्कर आए और उनकी तबीयत बिगड़ी. इसके बाद उन्हें आपातकालीन स्थिति में भिलाई के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी बीच एंबुलेंस में उनकी मौत की सूचना मिली. अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र की मौत की पुष्टि कर दी.

सेकड़ों छात्र प्रदर्शन करने उतरे

इसके बाद आईआईटी के सैकड़ों छात्रों ने वाहन प्रबंधन से जवाब मांगा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया. छात्र सोशल मीडिया एक्स पर अपनी बातें और आरोप साझा कर रहे हैं. आईआईटी भिलाई, में मंगलवार-बुधवार के बीच रात प्रदर्शन किया. मौके एसडीएम और पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- 'नागा साधुओं' ने लात मारकर रोकी कार, फिर जो हुआ दंग रह गया मुस्लिम परिवार, सीधे पहुंचा पुलिस के पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com