IAS Transferred in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की रात 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हो गया. अफसरों के तबादलों से राज्य के कई अहम विभागों-स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत में बदलाव हुए हैं. 1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल (IAS Ashok Barnwal) को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है. 2000 बैच के आईएएस संदीप यादव को वन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है

2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को जबलपुर विद्युत कंपनी को नया प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है. वहीं, आईएएस मनीष सिंह को नया जनसंपर्क आयुक्त बनाया है. 2010 बैच के अभिजीत अग्रवाल को राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (Markfed) का प्रबंध संचालक बनाया गया है. वहीं, दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त (Excise Commissioner) बनाए गए हैं.
जिला पंचायत में भी हुआ बदलाव
उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाकर किसान कल्याण तथा कृषि विकास में संचालक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. आईएएस सुनील दुबे को राजभवन बुलाया गया है, जिन्हें राज्यपाल का उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) बनाया गया है. वहीं, संघमित्रा गौतम को अलीराजपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. कमल सोलंकी को रायसेन जिला पंचायत का सीईओ बनाया है.
ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें