विज्ञापन

भोजपुर शिव मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम: 300 पुलिस-जवान तैनात, पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु, रूट डायवर्ट; यहां बनाईं पार्किंग

Shivratri Bhojpur Shiva Temple: श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है. 8 अलग-अलग स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है. कई यातायात रूट डायवर्ट किए गए हैं. प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है.

भोजपुर शिव मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम: 300 पुलिस-जवान तैनात, पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु, रूट डायवर्ट; यहां बनाईं पार्किंग
Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर भोजपुर शिव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

Mahashivratri, Bhojpur Shiv Temple: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत पूरे देश में रविवार, 15 फरवरी को धूमधाम से महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत रखा जाएगा. इस दिन शिवालयों या मंदिरों (Shiv Temple) में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. ऐसे में विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर (Bhojpur Shiv Temple) में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

भोजपुर शिव मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम, 300 पुलिस तैनात

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस खास मौके पर लगभग 300 पुलिस जवानों के साथ वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे. वहीं मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 30 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके.

वाहन पार्किंग की खास व्यवस्था

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है. आठ अलग-अलग स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है. संभावित जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात रूट डायवर्ट किए गए हैं और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है.

श्रद्धालुओं से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

 Mahashivratri पर पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के सोमनाथ कहे जाने वाले भोजपुर में इस महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. बता दें कि रात्रि 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता और दिनभर दर्शनार्थियों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, कैसे करें शिव को जलाभिषेक? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close