विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

Simhastha 2028 :  उज्जैन सिंहस्थ की बड़ी तैयारी में जुटी सरकार, सीएम ने किया 29 km लंबे घाट का भूमि पूजन

Simhastha 2028 : मध्य प्रदेश सरकार उज्जैन  सिंहस्थ की बड़ी तैयारी में जुटी हुई है. अब सिंहस्थ 2028 में क्षिप्रा नदी पर घाट कम नहीं पड़ेंगे. सीएम डॉ. मोहन यादव ने 29 km लंबे घाट का भूमि पूजन किया है.

Simhastha 2028 :  उज्जैन सिंहस्थ की बड़ी तैयारी में जुटी सरकार, सीएम ने किया 29 km लंबे घाट का भूमि पूजन

Simhastha Ujjain 2028 : मध्य प्रदेश के उज्जैन में वर्ष 2028 में क्षिप्रा नदी प्रवाहमान रहेगी और घाट भी छोटे नहीं पड़ेंगे. इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी. योजना को मूर्त रूप देने के लिए शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने 29 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट कॉरिडोर, बैराज और स्टॉप डेम का भूमि पूजन किया. इस दौरान सीएम ने कहा  इस बार का सिंहस्थ अलग ही होगा.

 सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालु विशेष पर्वों पर क्षिप्रा नदी में नहाने के लिए आएंगे. इसलिए पर्याप्त घाट होना जरूरी है. नतीजतन  प्रदेश सरकार शिप्रा नदी के किनारे 864 करोड़ रुपए की लागत से 29 किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट कॉरिडोर जैसे घाट बनाना मंजूर कर चुकी है.

वहीं, नदी को प्रवाह मान रखने के लिए करोड़ों रुपए लागत से स्टॉप 21 बैराज बनना है. दोनों कार्यों की शुरुआत के लिए शनिवार करीब 4 बजे अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास भव्य आयोजन किया गया. जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया. 

24 घंटे में 5 करोड़ लोगों का होगा स्नान

अंगारेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक हुए इस कार्यक्रम में सीएम यादव ने मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया. इसके बाद मंच से कहां घाटों का भूमि पूजन पीएम नरेंद्र मोदी से वर्चुअल रूप से करवाना चाहते थे लेकिन पीएम मोदी ने धार्मिक नगरी में इस कार्य का खुद भूमि पूजन करने का कहा. सीएम ने कहा कि शिप्रा में पानी के लिए बरसात में सिलझेडी के तालाब में इकट्ठा कर जमा करेंगे. 29 km तक घाट बनने के बाद सिंहस्थ 5 में 24 घंटे में 5 करोड़ लोग नहान कर सकेंगे. वहीं, सिंहस्थ से पूर्व मैट्रो ट्रेन उज्जैन तक चलेगी. सभी विकास कार्यों के कारण इस बार का सिंहस्थ कुछ अलग ही होगा.

रेड स्टोन से चमकेंगे घाट

शिप्रा नदी पर नए घाट शनि मंदिर से शूरू होते हुए सिद्धवट मंदिर, भर्तृहरि गुफा, अंगारेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, राम घाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरुद्वारा घाट,भूखी माता, गौ घाट, प्रशांति धाम,त्रिवेणी संगम और कान्हा नदी के दोनों ओर बनाए जाएंगे।इन घाटों पर रेड स्टोन लगाए जाएंगे. हर घाट पर  पर पूजा के लिए चबूतरे, आकर्षक लाइटिंग, चेंजिंग रूम, पीने के पानी की सुविधा और दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए जाएंगे. घाट 5 मीटर चौड़ा होगा. करीब 3.5 मीटर चौड़ी सीढ़ियां और 6 मीटर चौड़ा प्लेटफार्म बनेगा.

ये भी पढ़ें- IRCTC News : तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई और कन्याकुमारी जाना होगा आसान, आईआरसीटीसी ने शुरू की DDY

ये भी पढ़ें- PM Shri Tourism Air Service : 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' से विंध्य के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान,बढ़ेगी विकास की रफ्तार


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com