विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2024

बल्ब को लेकर हुए विवाद में दुकान संचालक को डंडे से पीटा, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

दुकान संचालक से आरोपियों का बल्ब को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद वो डंडा लेकर आए और उसके के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बल्ब को लेकर हुए विवाद में दुकान संचालक को डंडे से पीटा, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दुकानदार की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. दरअसल इंदौर के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान है. इस दुकान के संचालक आकाश सिसोदिया की बल्ब खरीदने को लेकर दो लोगों से बहस हो गई. जिसके बाद राजेश और संतोष नाई नाम के दो युवक दुकान पर डंडा लेकर पहुंच गए.

इसके बाद इन दोनों ने दुकान संचालक पिटाई कर दी. ये पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इसके बाद पीड़ित दुकान संचालक सीसीटीवी में कैद वीडियो को लेकर पुलिस तक पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया.

ये भी पढ़ें Gwalior : सैलरी बढ़ाने का लालच देकर युवती के साथ रेप, फिर मां-बेटा करने लगे ब्लैकमेल, जानिए पूरा मामला

उसने बताया कि बल्ब खरीदने की बात पर उसका इन दो लोगों से विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपी उसकी दुकान पर डंडा लेकर आए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें भोपाल और ग्वालियर में पंजा लड़वा चुकीं प्रति जंगियानी ने मालदीव और राम मंदिर पर क्या कहा? जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com