विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2024

Gwalior : सैलरी बढ़ाने का लालच देकर युवती के साथ रेप, फिर मां-बेटा करने लगे ब्लैकमेल, जानिए पूरा मामला

MP Crime News: सैलेरी बढ़ाने का लालच देकर ग्वालियर की युवती से रेप और फिर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मां और बेटे के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. 

Gwalior : सैलरी बढ़ाने का लालच देकर युवती के साथ रेप, फिर मां-बेटा करने लगे ब्लैकमेल, जानिए पूरा मामला

Rape & Blackmailing Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior)में प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां नौकरी करने पहुंची एक युवती के साथ रेप और ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है. प्रॉपर्टी ब्रोकर के नाबालिग बेटे और उसकी मां ने युवती का शोषण किया है. ऐसे में पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के घास मंडी क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की युवती थाटीपुर के विवेकानंद चौराहे के पास स्थित श्री कृष्णा प्रॉपर्टी एंड फाइनेंस सर्विस में नौकरी के लिए पहुंची थी. उसका कहना है कि साल  2022 में उसे नौकरी पर रख लिया गया था. यहां फाइनेंस कंपनी के संचालक के बेटे का भी आना - जाना था. वहीं युवती से उसकी जान पहचान हुई और उसने ज्यादा सैलरी दिलाने का लालच देकर युवती के साथ रेप किया. 

ये भी पढ़ें Anuppur: गांव की महिलाओं से हुई करोड़ों की ठगी, बिना लोन के चढ़ा कर्ज तो हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

ब्लैकमेल कर स्कूटी और गोल्ड लोन ले लिया

युवती ने पुलिस को बताया कि  युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए. जब उसने आपत्ति की तो युवक को उसकी मां भी बेटे का सहयोग करने लगी. इतना ही नहीं इन लोगों ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके नाम से पहले एक स्कूटी फाइनेंस कराई और फिर गोल्ड लोन भी ले  लिया.  जिसकी किस्त युवती की सैलरी से कटती थी . बोलने पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करते थे. ज्यादा  परेशान होकर युवती ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी . 

तलाश  की जा रही है

ASP निरंजन शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मां बेटे के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है. दोनों ही आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द गिरफ्तारी होगी. 

ये भी पढ़ें 16 जनवरी से शुरू होगी ग्वालियर से अयोध्या के लिए फ्लाइट, महीने के अंत में अकासा भी शुरू करेगा विमान सेवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com