विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2025

MP: हाईटेंशन तार टूटा, नदी में फैला करंट! बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

MP News: शिवपुरी जिले में अलग-अलग जगह पर फंसे हुए करीब 500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है. वहीं जो लोग बेघर हुए हैं, उनके पास तक अनाज और अन्य मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने की प्रशासनिक कोशिश की जा रही है

MP: हाईटेंशन तार टूटा, नदी में फैला करंट! बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

Madhyda Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से हुई लगातार बारिश ने जन जीवन बेहाल कर दिया है. तो वहीं सिंध नदी के  उफान पर आ जाने के चलते कई ग्रामीण गांव में फंस गए. सैकड़ों मकान में पानी घुस गया तो दर्जनों मकान टूट गए. वहीं हालत इतने भयानक हो गए कि लोग इस दौरान अपने-अपने इलाकों में सिंध नदी की चपेट में आकर फंस गए है.

जिन्हें अब लगातार रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ-एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान जुटे हुए हैं. इधर बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के चलते हाई टेंशन लाइन टूट गई और नदी में करंट फैल गया है.  

इधर क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार राहत और बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग कर प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने की बात करते हुए लोगों के संपर्क में बने हुए हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों के साथ मोबाइल से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें अनोखा प्रदर्शन... केशकाल की खराब सड़क के गड्ढों पर लेट गए कांग्रेसी कार्यकर्ता, जमकर जताया विरोध 

 भारी बारिश की वजह से नदी में फैल गया करंट

बताया गया है कि शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में लगातार अटल सागर मानीखेड़ा बांध से पानी छोड़ा गया और इसी वजह से इलाके में न केवल कई गांव  प्रभावित हुए हैं, बल्कि इस दौरान हादसे होने भी शुरू हो गए. एक तस्वीर सामने आई है हालांकि इस तस्वीर की फिलहाल अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन बताया जाता है कि पानी के तेज बहाव के चलते हाई टेंशन लाइन टूट गई और नदी में करंट फैल गया. इस घटना में किसी तरह की जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल है. वीडियो मणि खेड़ा बांध के आसपास का बताया गया है. 

ये भी पढ़ें नक्सल इलाके के 23 संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने 3 दिन के अंदर मांगा जवाब 


   

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com