-
नेशनल हाईवे-46 पर बस और आयशर ट्रक की भिड़ंत; महिला यात्री की मौत, तीन लोग घायल
शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे‑46 पर बस और आयशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए. हादसा तब हुआ जब यात्री बस रॉन्ग साइड से यू‑टर्न ले रही थी और तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी.
- फ़रवरी 14, 2026 18:19 pm IST
- Written by: Atul Gaur, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
वकील हत्याकांड एमपी: जमीन केस जितवाया तो क्या हारने वालों ने दिनदहाड़े मरवाई गोली! 12 लाख में दी सुपारी
Shivpuri Advocate Murder Case में Sanjay Saxena को कथित तौर पर Land Dispute Case जिताने के बाद गोली मार दी गई. परिजनों ने 12 Lakh Supari और चुनावी रंजिश का आरोप लगाया है. Shivpuri Police सभी एंगल से जांच कर रही है. मामला Madhya Pradesh Crime News में सुर्खियों में है.
- फ़रवरी 14, 2026 17:49 pm IST
- Reported by: Atul Gaur, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
Advocate Murder: एमपी के शिवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कौन थे संजय सक्सेना?
Madhya Pradesh Shivpuri Lawyer Murder: एमपी शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में वकील संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को वजह माना जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.
- फ़रवरी 14, 2026 16:01 pm IST
- Written by: Atul Gaur, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
घोड़ी पर बैठ दूल्हे ने की फायरिंग, शिवपुरी की शादी में दनादन चली गोलियां; दूल्हा-दोस्तों और रिश्तेदारों पर केस
Shivpuri Groom Firing: शिवपुरी जिले में हर्ष फायर का मामला सामने आया है. बारात के दौरान दूल्हे ने घोड़ी पर बैठकर फायर किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस ने अज्ञात दूल्हे सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
- फ़रवरी 14, 2026 14:03 pm IST
- Reported by: Atul Gaur, Edited by: गीतार्जुन
-
Watch: शिवपुरी शादी समारोह में सिंधिया के जाते ही ड्राई फ्रूट पर टूटे नेता, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उनके स्वागत के लिए खास ड्राई फ्रूट्स की टेबल सजाई गई थी. सिंधिया के वहां से मुड़ते ही साथ मौजूद कुछ नेता ड्राई फ्रूट उठाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
- फ़रवरी 13, 2026 18:47 pm IST
- Reported by: अतुल गौड़, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
डोडा चूरा के 12 बैग गायब! हाई कोर्ट की सख्ती के बाद शिवपुरी में 7 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
शिवपुरी में 1209 किलो डोडा चूरा जब्ती मामले में 12 बैग गायब मिलने पर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई. कोर्ट के आदेश के बाद एसपी ने 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर 5 को लाइन अटैच कर दिया है और 7 दिन में रिपोर्ट तलब की है.
- फ़रवरी 12, 2026 00:00 am IST
- Reported by: Atul Gaur, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
शिवपुरी में डेढ़ करोड़ की चोरी: दो किसानों के घरों से 1 किलो सोना और 20 लाख नगदी ले उड़े चोर
Shivpuri Crime News: शिवपुरी के इंदार गांव में डेढ़ करोड़ की बड़ी चोरी. चोरों ने दो घरों से 1 किलो सोना और 20 लाख नगद पार किए. ज्वेलरी शॉप के बाद शिवपुरी पुलिस के लिए यह दूसरी बड़ी चुनौती.
- फ़रवरी 11, 2026 17:36 pm IST
- Written by: अतुल गौड़, Edited by: रविकांत ओझा
-
8 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम! शिवपुरी में बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज, सिविल सर्जन ने दी सलाह
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 8 फरवरी से मौसम फिर बदल सकता है. दिन में गर्मी और सुबह‑शाम सर्दी के कारण सर्दी‑जुकाम, बुखार और वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं. शिवपुरी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है.
- फ़रवरी 07, 2026 17:34 pm IST
- Written by: Atul Gaur, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
VIDEO: पार्किंग को लेकर बीच सड़क पर दे दनादन, महिलाएं और बुजुर्ग भी नहीं रहे पीछे, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मारपीट के दौरान बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल दिखाई दे रही हैं. इस घटना के कारण करीब आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
- फ़रवरी 07, 2026 07:44 am IST
- Written by: अतुल गौड़, Edited by: उदित दीक्षित
-
युवती ने पेट्रोल डाल फूंका अपना ई-रिक्शा, फाइनेंस पर 2 लाख 30 हजार में खरीदा था, जानें क्यों लगाई आग?
शिवपुरी में खराब ई-रिक्शा से परेशान एक युवती ने एजेंसी के सामने अपने ही ई-रिक्शा में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. लंबे समय से शिकायत के बावजूद समाधान न मिलने से नाराज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
- फ़रवरी 06, 2026 20:53 pm IST
- Reported by: Atul Gaur, Edited by: विश्वनाथ सैनी