विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2026

सरपंच चुनाव जीतकर भी नहीं भूला दुश्मनी: 10 साल बाद 10 लाख देकर ने करवा दी वकील की हत्या, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Advocate murder MP: मध्‍य प्रेदश के शिवपुरी के करैरा में एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. 10 साल पुरानी पंचायत चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद को वजह बताते हुए सरपंच सुनील शर्मा समेत तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है.

सरपंच चुनाव जीतकर भी नहीं भूला दुश्मनी: 10 साल बाद 10 लाख देकर ने करवा दी वकील की हत्या, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
एडवोकेट संजय सक्‍सेना व गोली मारने का आरोपी

Advocate murder MP: मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में हुए चर्चित वकील हत्‍याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एडवोकेट संजय सक्‍सेना की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता सिंगडौआ ग्राम पंचायत का पूर्व सरपंच सुनील शर्मा निकला है. पुलिस के अनुसार 10 साल पुरानी चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए सुनील शर्मा ने शार्प शूटरों को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी.

14 फरवरी 2026 की दोपहर जब संजय सक्सेना बाइक से कोर्ट जा रहे थे, तभी आरोपियों ने पीछे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद बना वजह

रविवार रात को मामले का खुलासा करते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद मुख्य कारण रहे. वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए सुनील शर्मा और संजय सक्सेना आमने-सामने थे. चुनाव में सुनील शर्मा विजयी हुआ, लेकिन इसके बाद से वह संजय सक्सेना से रंजिश रखने लगा.  


यह भी पढ़ें-  Advocate murder MP: एमपी में सरपंच ने करवाई एडवोकेट की हत्‍या, शॉर्प शूटरों को दी 10 लाख की सुपारी

श‍िवपुरी में एडवोकेट संजय सक्‍सेना की हत्‍या के आरोपी सुनील शर्मा व अन्‍य शूटर.

श‍िवपुरी में एडवोकेट संजय सक्‍सेना की हत्‍या के आरोपी सुनील शर्मा व अन्‍य शूटर.

चुनाव के बाद संजय सक्सेना ने वकालत पर ध्यान केंद्रित किया और जमीनी विवादों के कई मामलों में अपने पक्षकारों को जीत दिलाई. पुलिस के मुताबिक, इससे सुनील शर्मा की नाराजगी और बढ़ती गई.

पहले भी मिल चुकी थी धमकी, पुलिस में हुई थी शिकायत

बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते संजय सक्सेना को जान का खतरा महसूस होता था. उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी. मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश देकर सुलह कराई थी. इसके बावजूद सुनील शर्मा की दुश्मनी खत्म नहीं हुई. आखिरकार उसने शार्प शूटरों को दस लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची.

24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी

करैरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों शूटरों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में गोलू (25) पुत्र अरविंद रावत, पपेंद्र (23) पुत्र हरदास रावत और जहीर (24) पुत्र रफीक शामिल हैं. गोलू और जहीर घुघसी थाना बड़ौनी क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि पपेंद्र डबरा का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार पपेंद्र के पैर में शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान गोली लगी. बाद में मुख्य साजिशकर्ता सुनील शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें- वकील हत्याकांड एमपी: किसने दी संजय सक्सेना की सुपारी? सुनील शर्मा पर टिकी शक की सुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close