विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2024

पानी के तेज बहाव में खुली घटिया निर्माण की पोल! सात टुकड़ों में टूट गया पुल

Shahdol News: शहडोल के ब्यौहारी मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर, न्यू सपटा मार्ग पर बने पुल के घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई है. शनिवार को पानी के तेज बहाव की वजह से ये पुल सात टुकड़ों में टूट गया. इस बीच कई गांवों का संपर्क मुख्यमार्ग से कट गया.

पानी के तेज बहाव में खुली घटिया निर्माण की पोल! सात टुकड़ों में टूट गया पुल
शहडोल में बारिश से यहां बना पुल टूटा, इन गांवों का कट गया संपर्क.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेज बारिश के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है.नदी-नाले सब उफान पर हैं. वहीं, गांव के लोगों का संपर्क कट चुका है. ब्यौहारी मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर, न्यू सपटा मार्ग से कुछ किलोमीटर दूर सूखा कल्हारी मार्ग में झापर नदी में बना पुराना रपटा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया. इसके बाद आवागमन प्रभावित हो गया.

यहां बारिश के चलते नाले में पानी का तेज बहाव चल रहा है. लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर स्टॉपर लगाकर लोगों को रपटा पार न करने के लिए कहा जा रहा है. 

इन गांवों का कटा संपर्क

मिली जानकारी के अनुसार, कल्हारी, चरका, भोलहरा, देवरदा, हर्रई और जमाई गांवों का आवागमन बंद है. तेज धार में एक गाय भी फंस गई, जो फिर आगे चलकर खुद पानी के बहाव के साथ किनारे पहुंची. स्थिति की देखते हुए लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रपटे के दोनों ओर मिट्टी डालवाई है. साथ ही बेरियर लगाकर आवागमन रुकवा दिया.

ये भी पढ़ें- सूरजपुर के वेनिका पावर प्लांट के नौ गेट न खुलने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, सता रहा है बाढ़ का डर

इतने किमी घूमकर जा रहे ग्रामीण

रपटा के क्षतिग्रस्त होने के वावजूद कुछ बाइक सवार इसे पार करते दिखाई दिए हैं. अब लोग ब्यौहारी नोडिया खैरा मार्ग से 7 किलोमीटर घूम कर जा रहे.अब जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने इस पर नया पुल बनाने की मांग की.

ये भी पढ़ें- ED Raid: Vidisha में हीरा कारोबारी के घर ED की कार्रवाई, पांच साल में तीसरी बार छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com