Bhopal Crime News: बीते दिन सिया का मृत शरीर कमला नगर क्षेत्र के एक सेप्टिक टैंक में पाया गया. इस हदसे के बारे में जानकारी मिलने पर वहां के नागरिकों में अफरा तफरी मच गई. क्षेत्र के निवासी और समीर के पड़ोसियों ने सिया और उसके परिवार के बारे में काफी कुछ खुलासा किया.
वॉटर टैंक में मिली सिया की लाश
समीर के पड़ोसी मोहम्मद शकील ने बताया कि कमला नगर क्षेत्र में एक खाली ग्राउंड है. जहां शाम को कुछ बच्चे खेल रहे थे, कुछ बच्चों को सेप्टिक टैंक के पास से गंदी बदबू का एहसास हुआ. जब उन्होंने उस सेप्टिक टैंक में जाकर देखा तो एक महिला की लाश पड़ी हुई थी. यह खबर आने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. मोहम्मद ने बताया कि लाश मिलने के बाद इस बात की जानकारी वहां के स्थानीय पुलिस स्टेशन निशादपुरा को दी गई. पुलिस के आने के बाद लाश को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया. मोहम्मद का यह भी कहना है कि महिला की हत्या दो-तीन दिन पहले की गई थी और लाश की इतनी बुरी स्थिती हो चुकी थी कि उसमें से बदबू आ रही थी. मृत्य शरीर बहुत भारी हो चुका था. मोहम्मद का यह भी कहना है कि यह हादसा होने के बाद ग्राउंड में दहशत का माहौल है और हर कोई उस ग्राउंड में जाने से कतरा रहा है.
ससुराल वालों से सिया के नहीं थे अच्छे संबंध
पड़ोसी जुलेखा बाजी ने बताया कि सिया के उसके पति और ससुराल वालों से अच्छे संबंध नहीं थे. हर दिन किसी न किसी बात पर लड़ाई होती रहती थी. जुलेखा बाजी ने यह भी खुलासा किया कि सिया की पहले भी एक शादी हो चुकी थी. सिया अपने पहले पति को छोड़कर समीर के पास आई थी. सिया के शरीर पर टैटू भी थे, उसके शरीर पर खुद का और उसके पहले पति के नाम था. जुलेखा ने यह भी खुलासा किया कि समीर ने सिया से झूठ बोलकर शादी की थी.
ये भी पढ़ें: MP News: उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, बजट सत्र से पहले विपक्ष बनाएगी रणनीति