विज्ञापन

नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे कार्यक्रम के दौरान बवाल, हिंदू कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में की तोड़फोड़, नारेबाजी भी की

Narsee Monjee Institute Indore: नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे.

नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे कार्यक्रम के दौरान बवाल, हिंदू कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में की तोड़फोड़, नारेबाजी भी की

Narsee Munjee Institute Indore, Valentines Day Event: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट (Narsee Munjee Institute) में वेलेंटाइन डे (Valentines Day) के आयोजन के दौरान जमकर हंगामा हो गया. कार्यक्रम के बीच हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंच गए और विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.

नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट में बवाल

देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी कर डाली. सूचना मिलते ही गांधी नगर और एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. बताया जा रहा है कि इस आयोजन की जानकारी पुलिस को पूर्व में नहीं थी. फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी है.

हिंदू कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

दरअसल, नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे.

कॉलेज परिसर में की तोड़फोड़

विरोध के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर और एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम की पूर्व सूचना थाने को नहीं दी गई थी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी... कब है महाशिवरात्रि, कैसे करें शिव को जलाभिषेक? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close