
Padma Shri Award Winners List: गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के अवसर पर पूरे भारत के 30 नायकों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पांच और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक का चयन हुआ है. बता दें कि मध्य प्रदेश से जगदीश जोशीला, भेरू सिंह चौहान, बीके जैन, हरचंदन सिंह भट्टी और शैली होल्कर का चयन हुआ है. साथ ही, छत्तीसगढ़ के पंडी राम मंडावी को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा.
एमपी के तीन पद्मश्री विजेताओं के बारे में
मध्य प्रदेश से देश के सबसे सर्वोच्च पद्मश्री सम्मान के लिए तीन गुमनाम नायकों का चयन हुआ है. इसमें जगदीश जोशीला, भेरू सिंह चौहान और शैली होल्कर का नाम शामिल है. जगदीश जोशीला निमाड़ी से हैं और साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य कर रहे हैं. भेरू सिंह चौहान का संबंध निर्गुण गायन से है. वहीं, महिला सशक्तिकरण की मुखर समर्थक 82 वर्षीय सैली होलकर ने विलुप्त हो रही माहेश्वरी कला को पुनर्जीवित किया है, जिनको यह सम्मान दिया जाना है.
ये भी पढ़ें :- Indore: मेडिकल कॉलेज में नौकरी का फर्जीवाड़ा! 2019 का मामला, जानिए रिपोर्ट में कैसे हुआ बड़ा खुलासा
अबूझमाड़ को दिलाई नई पहचान
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से आने वाले पंडी राम मंडावी ने अपनी काष्ठ कला के माध्यम से अबूझमाड़ के आदिवासियों की जीवन शैली, संस्कृति और परंपरा को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई है. उन्होंने अपने पिता से विरासत में मिली इस कला को न केवल संरक्षित किया, बल्कि इसमें नए आयाम जोड़कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
भारत के इन लोगों को दिया जाएगा सम्मान
- जगदीश जोशीला: साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी) मध्य प्रदेश
- जोनास मसेटी: आध्यात्मिकता, ब्राजील के वेदांत गुरु
- पी. दत्चनमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी
- नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली
- शेखा ए जे अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत
- ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड
- हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश
- नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम
- हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा
- विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र
- भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश
- जुमदे योमगाम गैमलिम: सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश
- एल हैंगथिंग: अन्य (कृषि) फल, नागालैंड
- वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर: आर्ट (वोकल्स) फोल्ड, गोंधली, कर्नाटक
- भीम सिंह भावेश: सामाजिक कार्य, दलित, बिहार