विज्ञापन
This Article is From May 27, 2025

Train Flagged Off: ग्वालियर से प्रयागराज के बीच शुरू हुई एक और सीधी ट्रेन, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

New Regular Train For Prayagraj: ग्वालियर से सीधे प्रयागराज जाने के लिए एक और नए डायरेक्ट ट्रेन को रवाना कर दिया गया. सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने नई रेगुलर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. भारतीय रेलवे द्वारा प्रयागराज के लिए शुरू किए गए नए रेगुलर के संचालन से यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी. 

Train Flagged Off: ग्वालियर से प्रयागराज के बीच शुरू हुई एक और सीधी ट्रेन, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
New regular train from Gwalior to Prayagraj started

Train To Prayagraj: ग्वालियर से सीधे प्रयागराज जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे की ओर मंगलवार को एक बड़ी सौगात मिली हैं. रेलवे ने ग्वालियर और प्रयागराज के बीच एक और नियमित ट्रेन का संचालन शुरू किया है. यानी अब प्रयागराज जाने वालों यात्रियों को ग्वालियर से प्रयागराज का सफर और आसान होगा. नई रेगुलर ट्रेन आज ग्वालियर से रवाना कर दिया गया. 

ग्वालियर से सीधे प्रयागराज जाने के लिए एक और नए डायरेक्ट ट्रेन को रवाना कर दिया गया. सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने नई रेगुलर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. भारतीय रेलवे द्वारा प्रयागराज के लिए शुरू किए गए नए रेगुलर के संचालन से यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी.  

छत्तीसगढ़ में शनिवार की छुट्टी खत्म, सरकारी कर्मचारियों के 5 डे वर्क कल्चर पर गिरी गाज

रोजाना सुबह 5 बजे प्लेटफार्म नंबर एक से प्रयागराज के लिए रवाना होगी ट्रेन

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सुबह 4 बजे आयोजित एक समारोह में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर नई रेगुलर ट्रेन को रवाना किया. प्रयागराज जाने वाली नई रेगुलर ट्रेन ठीक ग्वालियर से रोजाना सुबह 5 बजे प्लेटफार्म नंबर से रवाना होगी. नई ट्रेन से ग्वालियर से प्रयागराज के बीच एक और नियमित ट्रेन का इजाफा हुआ है.

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीजेपी सांसद भरत सिंह कुशवाह

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीजेपी सांसद भरत सिंह कुशवाह

प्रयागराज के लिए एक नए रेगुलर ट्रेन संचालन से यात्रियों को मिलेगा लाभ

ग्वालियर से प्रयागराज के बीच शुरू हुए एक और नियमित ट्रेन के फ्लैग ऑफ के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय प्रद्युमन सिंह तोमर, ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह जी राजपूत, नगर निगम सभापति मनोज  सिंह तोमर, समेत अनेक लोग मौजूद रहे. माना जा रहा है एक और रेगुलर ट्रेन के संचालन से यात्रियो को सुविधा होगी.

फिर बुराड़ी जैसा कांड, फैमिली के 7 सदस्यों ने कार में किया सुसाइड, बागेश्वर धाम की कथा सुनकर लौटा था परिवार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 4 बजे आयोजित एक समारोह में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर नए रेगुलर ट्रेन को रवाना किया. प्रयागराज जाने वाली नई रेगुलर ट्रेन ग्वालियर से रोजाना सुबह ठीक 5 बजे प्लेटफार्म नंबर से रवाना होगी.

सप्ताह में प्रत्येक दिन चलेगी ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11801

गौरतलब है ग्वालियर प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11801 आधिकारिक नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - प्रयागराज एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक दिन चलेगी. यह ट्रेन उन यात्रियों के के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभरेगी, जो ग्वालियर और प्रयागराज के बीच अक्सर यात्रा करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें-Electricity Bill: बिना कनेक्शन पावर कंपनियां भेज रही बिजली का बिल, 55 आंगनबाड़ी केन्द्रों को थमाया 20 लाख से अधिक का BILL

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com