विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2024

MP News: श्री राम राहगीरी में सीएम यादव ने लड़ाया पंजा, छड़ घुमा कर भी किया प्रदर्शन

Chhattisgarh news today: श्री राम' की आरती कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन का शुभारंभ किया. तत्पश्चात् उन्होंने रॉड घुमा कर प्रदर्शन किया और पंजे भी लड़ाए. क़रीब दो घंटे तक चली राहगीरी में शहरवासियों ने सीएम डा. यादव का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कलाकारों ने मंचों से अपनी कला का प्रदर्शन किया.

MP News: श्री राम राहगीरी में सीएम यादव ने लड़ाया पंजा, छड़ घुमा कर भी किया प्रदर्शन

Shri Ram Rahgiri: उज्जैन में रविवार को दूसरी राहगीरी का आयोजन किया गया.  अंकपात मार्ग पर हुई राहगीरी का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम लक्ष्मण सीता की पूजा कर शुभारंभ किया. इस  दौरान सीएम डा. यादव ने पंजा लड़ाया और फिर छड़ घुमाने का प्रदर्शन किया.

हर वर्ष ठंड के मौसम में होने वाली राहगीरी का दूसरा आयोजन रविवार को उज्जैन उत्तर क्षेत्र के अंकपात मार्ग पर हुआ. यह श्रीराम राहगीरी संदीपनी आश्रम तक हुई. यह पूरा आयोजन आनंदोत्सव रामलला पर आधारित रही, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे बुजुर्ग महिला और युवाओं ने भाग लिया.

मुख्यमंत्री ने रॉड घुमाकर किया प्रदर्शन

'श्री राम' की आरती कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन का शुभारंभ किया. तत्पश्चात् उन्होंने रॉड घुमा कर प्रदर्शन किया और पंजे भी लड़ाए. क़रीब दो घंटे तक चली राहगीरी में शहरवासियों ने सीएम डा. यादव का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कलाकारों ने मंचों से अपनी कला का प्रदर्शन किया.

राहगीरी में राम धुन की गूंज

ऐसे तो राम राहगिरी खेलकूद व्यायाम के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए की जाती है, लेकिन अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए यहां रविवार को हुई राहगिरी पूरी तरह भगवान राम को समर्पित रही. राहगीरी के पूरे मार्ग पर कई मंचों से लोग राम के भजन गाते नज़र आए. याद रहे इस वर्ष राहगीरी की शुरुआत 14 जनवरी को कोठी रोड पर हुई थीं, जिसका शुभारंभ सीएम डॉ. यादव ने घंटी बजाकर किया था.

ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्दे नजर पूरे प्रदेश का माहौल राभक्ति में सराबोर है. हर तरफ रामभक्ति का नजारा देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें- 'अयोध्या में राम का मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा', CM यादव बोले- कांग्रेस के कुछ नेताओं को हो रहा कष्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com