मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में मोहन यादव (Mohan Yadav) कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. इस बैठक के दौरान रानी अवंतिका बाई लोधी और रानी दुर्गावती सम्मान की घोषणा की गई है. इसके लिए हर साल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें विपरीत परिस्थितियों में काम कर समाज सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के पाठ्यक्रम में रानी अवंतिका बाई लोधी और रानी दुर्गावती के जीवन की प्रेरणादाई विषयों को शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जबलपुर के शक्ति भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी.
चार हजार रुपए प्रति बोरा तेंदूपत्ता खरीदने पर लगाई गई मोहर
दोनो वीरांगनाओं को आदर्श मानते हुए उनके जीवन पर अध्ययन करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए फेलोशिप शुरू की जाएगी. भावी पीढ़ी को रानी अवंती बाई लोधी और रानी दुर्गावती के आदर्श जीवन से परिचय कराने के लिए फिल्म बनाई जायेगी और साथ ही विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के पाठ्यक्रम में प्रेरणादायी विषयों को शामिल किया जाएग. मोहन कैबिनेट में 4000 रुपए प्रति बोरा तेंदूपत्ता खरीदी पर मोहर लगाई गई है. इससे राज्य सरकार पर 165 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा. इससे पहले ये राशि 3 हजार ही होती थी.
यह भी पढ़ें : MP-CG Top-10 Event : एमपी की संस्कारधानी में 'मोहन दरबार', छत्तीसगढ़ की राजधानी में 'विष्णु दरबार'