विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2024

सड़क पर दो कारों की आमने- सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

आंध्र प्रदेश में दो कारों की आमने- सामने की टक्कर में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है. ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है.

सड़क पर दो कारों की आमने- सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
आंध्र प्रदेश में हुआ भीषण कार हादसा

आंध्र प्रदेश से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां के देवरापल्ली हाईवे पर दो कारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल भी हो गए. इस घटना का भी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक कार आ रही है, तभी सामने से एक अनियंत्रित दिख रही कार तेजी से आकर उससे टकरा जाती है. ये टक्कर इतनी भीषण होती है कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी ! मादा चीता ने तीन शावकों को दिया जन्म

दो कारों में आमने- सामने हुई भिडंत

ये पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.  इस वीडियो को देखकर ही लग रहा है कि इस घटना में जान माल का काफी चुकसान हुआ होगा. अभी तक जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे के बाद 8 लोग घायल हो गए हैं.

ये घटना दो बजे के आसपास की बताई जा रही है

बताया जा रहा है कि एक कार में चार लोग सवार थे वहीं दूसरी कार में सात लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ये घटना दो बजे के आसपास की है. एक कार जा रही थी तभी सामने से आ रही दूसरी कार ने उसे टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें Madhya Pradesh Sports News: मैहर के दिव्यांग क्रिकेटर अंकित सिंह ने नेपाल के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com