विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2024

MP से पंचायत सचिव के बेटे को उठा ले गई UP पुलिस, युवती को ऐसे करता था ब्लैकमेल

MP News: एमपी के मैहर जिले के एक युवक को यूपी की लड़की को ब्लैकमेल करना भारी पड़ गया. इस मामले को लेकर यूपी पुलिस आई और पंचायत सचिव के बेटे को उठाकर ले गई. 

MP से पंचायत सचिव के बेटे को उठा ले गई UP पुलिस, युवती को ऐसे करता था ब्लैकमेल
MP से पंचायत सचिव के बेटे को उठा ले गई UP पुलिस, युवती को ऐसे करता था ब्लैकमेल.

MP News In Hindi: मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सगौनी गांव से यूपी पुलिस ने पंचायत सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती को फोटो/वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया, जिसके बाद उसने परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास किया था. युवती की शिकायत के बाद आरोपी पर मुजफ्फर नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था. मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने इस बात की जानकारी दी.

सगौनी गांव पहुंची थी पुलिस

बताया जाता है कि आरोपी अतुल मिश्रा पिता अनिरुद्ध मिश्रा 34 वर्ष है, जो कि रामनगर थाना क्षेत्र के सगौनी का रहने वाला है. शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे यूपी की टीम रामनगर थाने के सहयोग से सगौनी गांव पहुंची, जहां से आरोपी को हिरासत में लिया.आरोपी के पिता रामनगर के गोविंदपुर पंचायत में सचिव हैं.

ये भी पढ़ें- Indore : नर्सरी की छात्रा से स्कूल के कर्मचारी ने की बदसलूकी,परिजन नहीं दर्ज करा करे केस?

अपहरण की अफवाह

जिस युवक को अपने साथ यूपी पुलिस ले गई. उसके अपहरण की खबर दिनभर चलती रही. देर शाम को युवक के परिजन थाने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अतुल के संबंध में पूछताछ की. पुलिस ने रामनगर थाने नहीं आने की बात कही तो मामले को अपहरण बताया जाने लगा. पुलिस ने भी उसकी लोकेशन के आधार पर पता लगाने का प्रयास किया. देर रात इस बात की पुष्टि हुई कि यह अपहरण नहीं बल्कि यूपी पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की गई.

ये भी पढ़ें- MP में सोयाबीन, कपास, प्याज और मक्का की फसलों पर संकट ! खंडवा में बढ़ी चिंता

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com