विज्ञापन

Gwalior: थाने के पास फायरिंग, लाठी-ठंडे भी चले, एक युवक घायल; पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

Madhya Pradesh News Hindi: ग्वालियर में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडो से पिटाई शुरू कर दी. दूसरे पक्ष ने भी बचाव किया, लेकिन तभी हमलावरों ने लाठी डंडो के साथ बन्दूक और कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.

Gwalior: थाने के पास फायरिंग, लाठी-ठंडे भी चले, एक युवक घायल; पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के थाटीपुर इलाके में पड़ोसियों में हुए विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले. देर रात बन्दूक और कट्टे से फायरिंग हुई. इसमें एक युवक घायल हो गया. फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़ित लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बन्दूक और कट्टे लहराते हुए नजर आ रहे हैं. 

थाटीपुर इलाके में दो पड़ोसियों के बीच विवाद

घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजरिया मोहल्ले की है. यह मुहल्ला थाने के नजदीक ही है. यहां पहले दो पड़ोसियों में मामूली विवाद हुआ. इसके बाद एक पक्ष ने बाहर से कुछ और लोगों को बुलाकर लाया.

लाठी डंडो से की पिटाई, फायरिंग भी की

वहीं बदमाशों के आते ही उन्होंने लाठी डंडो से पिटाई शुरू कर दी. दूसरे पक्ष ने भी बचाव किया, लेकिन तभी हमलावरों ने लाठी डंडो के साथ बन्दूक और कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.

पीड़ित परिजनों का पुलिस पर आरोप

घायल के परिजनों का कहना है कि युवक गोली लगने से घायल हुआ है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाटीपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे. बताया गया कि दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. यह आपसी रंजिश के कारण हमला हुआ है. इधर, घायल युवक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने  और आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है. 

ये भी पढ़ें: सूरजपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा में नकल: हटाए गए केंद्राध्यक्ष, तीन छात्र चिट से लिख रहे थे प्रश्नों के उत्तर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close