विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

10वीं का आखिरी पेपर, जिंदगी का लास्ट दिन, स्कूल से बाहर निकलते ही छात्र पर टूट पड़े 8 नाबालिग, चाकू से गोदा 

Damoh Crime News: दमोह के इमलाई गांव का रहने वाला छात्र ऋषि अहिरवार अपना आखिरी पेपर देकर जैसे ही स्कूल से बाहर निकला, आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों ने उस पर हमला कर दिया. चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

10वीं का आखिरी पेपर, जिंदगी का लास्ट दिन, स्कूल से बाहर निकलते ही छात्र पर टूट पड़े 8 नाबालिग, चाकू से गोदा 
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत.

Damoh Student Murder Case: दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मलैया मिल स्थित ओजस्विनी स्कूल के बाहर शुक्रवार को 10वीं के छात्र ऋषि अहिरवार (15 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या में शामिल 8 नाबालिग भी 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है. घटना के पीछे स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, दमोह के इमलाई गांव का रहने वाला छात्र ऋषि अहिरवार अपना आखिरी पेपर देकर जैसे ही स्कूल से बाहर निकला, आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों ने उस पर हमला कर दिया. यह हमला कुछ दिन पहले स्कूल में हुए विवाद का बदला लेने के लिए किया गया था. 

VIDEO: दुश्मनों को फंसाने के लिए दोस्त को ही मार दी गोली, CCTV से खुली पोल

अधिक खून बहने से मौत

मारपीट के बाद छात्रों ने ऋषि के चाकू घोंप दिया. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ लग गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. वारदात के बारे में सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि इस हत्या के मामले में शामिल सभी छात्रों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है.  

इंजीनियर नकुल ने NASA की वेबसाइट में खोजी बड़ी गड़बड़ी, हैकर चोरी कर सकते थे डाटा, एजेंसी ने दिया प्रशंसा पत्र 

एसपी बोले- छात्र की हत्या चिंता का विषय

दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने स्कूली छात्र की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि छात्र की हत्या करने के मामले में आठ नाबालिग छात्रों को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि स्कूली बच्चे अपना आदर्श इस तरह के लोगों को बनाए हुए हैं जो खुद अपराध करके इलाके में धौंस जमाते है. उन्होंने इसे लेकर एक अभियान चलने की जरूरत महसूस की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com