विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

CM राइज स्कूल में बच्चों से वसूली ! गरीबी रेखा वालों को भी नहीं छोड़ा, क्या बोले प्रिंसिपल  ?

MP News in Hindi : सतना जिले के DEO टीपी सिंह ने कहा कि शाला विकास शुल्क किसी भी छात्र से नहीं लिया जाना चाहिए. अगर ऐसा किया गया है तो जांच कराई जाएगी. दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी

CM राइज स्कूल में बच्चों से वसूली ! गरीबी रेखा वालों को भी नहीं छोड़ा, क्या बोले प्रिंसिपल  ?
CM राइज स्कूल में बच्चों से वसूली ! गरीबी रेखा वालों को भी नहीं छोड़ा, क्या बोले प्रिंसिपल  ?

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश के मैहर जिले के CM राइज स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. CM राइज स्कूल में बच्चों से शाला विकास शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. दरअसल, घटना ज़िले के रामनगर ब्लॉक की है. बताया जा रहा है कि यहां के छात्रों से 600 रुपए तक की राशि वसूली गई है जबकि मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा संहिता की मानें तो, नियमों के अनुसार ऐसी वसूली बिना शासन की अनुमति के अवैध है. स्कूल के प्राचार्य पर मासूम बच्चों से वसूली के आरोप लगे हैं.

रसीदें खुद छपवाकर की जा रही वसूली

यही नहीं, शासकीय मुद्रणालय से रसीद छपवाने के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि स्कूल ने खुद से रसीदें छपवाकर छात्रों से शाला विकास शुल्क वसूला. छात्रों से लिए गए पैसे का इस्तेमाल भी स्कूल के विकास में होता नहीं दिख रहा है. स्कूल परिसर गंदगी से भरा है और छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी है.

नियमों का उल्लंघन कर रहा स्कूल

Madhya Pradesh School Education Code के नियम 125 के अनुसार विद्यार्थियों से सिर्फ और सिर्फ स्काउट, वार्षिक गतिविधि, साइंस, खेल और रेडक्रॉस शुल्क ही लिया जा सकता है. शाला विकास शुल्क लेने के लिए Directorate of Public Instruction (DPI) की अनुमति जरूरी होती है.

गरीब छात्रों से भी वसूली

नियम के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे आने वाले छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए. लेकिन यहां उनसे भी शाला विकास शुल्क वसूला गया है. विद्यालय के प्राचार्य सुग्रीव विसेन ने NDTV से बातचीत में स्वीकार किया कि शाला विकास के नाम पर छात्रों से शुल्क लिया गया है और रसीदें दी गई हैं. उनका कहना था कि अन्य विद्यालय भी ऐसा कर रहे हैं. नियम निर्देश शासन ने ही दिए हैं. आप भी वहीं से प्राप्त कर लें.

ये भी पढ़ें : 

• अचानक क्लास में घुसा शराबी, फिर करने लगा गलत हरकतें, MP में ताक पर स्कूलों की सुरक्षा !

• हे भगवान ! ये MP के सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं, देखिए- कैसे शराब पीकर स्कूल में गिरा पड़ा 

• MP: शराब और चखना लेकर स्कूल पहुंचता है शिक्षक, अब कर दिया ये कांड, होगा बड़ा एक्शन

सतना जिले के DEO टीपी सिंह ने कहा कि शाला विकास शुल्क किसी भी छात्र से नहीं लिया जाना चाहिए. अगर ऐसा किया गया है तो जांच कराई जाएगी. दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com