विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2023

सांसदों से विधायक बने BJP के ये चेहरे दिल्ली के बजाय भोपाल में दिखा करेंगे, इस्तीफे से लगी मुहर

MP News: सांसदों के इस्तीफे से यह तो साफ़ हो गया है कि जो भी सांसद, विधायक चुनकर आए हैं, अब वे मध्य प्रदेश में ही काम करते हुए नज़र आएंगे.

सांसदों से विधायक बने BJP के ये चेहरे दिल्ली के बजाय भोपाल में दिखा करेंगे, इस्तीफे से लगी मुहर
सांसदों से विधायक बने BJP के ये चेहरे दिल्ली के बजाय भोपाल में दिखा करेंगे

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के नतीजे आने के बाद अब सबके जेहन में यह सवाल दौड़ रहा है कि आखिर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा. भोपाल के साथ-साथ इसको लेकर दिल्ली में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर कई नेताओं की दिल्ली की दौड़ भी जारी है.

बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्रियों को लेकर की बैठक

मंगलवार देर रात BJP के वरिष्ठ नेताओं ने भी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर एक बैठक की थी. इसके बाद बुधवार को BJP के सभी सांसद जो विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक बने हैं, उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया.

सांसद नरेंद्र सिंह तोमर जिन्हें दिमनी से विधायक चुना गया है, इसके अलावा नरसिंहपुर से विधायक बने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद रीती पाठक, राकेश सिंह और उदय प्रताप ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाट पटेल भी CM रेस में

सांसदों के इस्तीफे से यह तो साफ़ हो गया है कि जो भी सांसद, विधायक चुनकर आए हैं, अब वे मध्य प्रदेश में ही काम करते हुए नज़र आएंगे. इनमें से नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल का नाम CM की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. गौरतलब है कि कल देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर एक बड़ी बैठक हुई थी. बैठक में हुए फ़ैसले के बाद ही सभी सांसदों ने आज दोपहर में इस्तीफ़ा दे दिया.

ये भी पढ़ें जबलपुर पश्चिम विधानसभा: जनता ने तरुण को हरा कर राकेश को सांसद से विधायक बना दिया

मंत्रिपद से इस्तीफा देने की खबर

गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा था. सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्री परिषद से भी इस्तीफा दे दिया है. अभी तक प्रहलाद सिंह पटेल जल शक्ति राज्य मंत्री और नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का पदभार संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेजेंगे.

ये भी पढ़ें Gwalior News: पुराने रंग में दिखे प्रद्युम्न सिंह तोमर, देर रात अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की बातचीत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com