विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2023

MP Crime: साले ने कुल्हाड़ी मारकर किया जीजा का कत्ल, वारदात के बाद फरार...जानिए मामला

नंदराम अपने साले के घर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था. रात में आरोपी साले जीजा नंदराम के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें जीजा बुरी तरह से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन गंभीर हालात में बीना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान नंदराम ने दम तोड़ दिया, मामले की इत्तिला मिलते ही पुलिस भी बीना सिविल अस्पताल पहुंची.

MP Crime: साले ने कुल्हाड़ी मारकर किया जीजा का कत्ल, वारदात के बाद फरार...जानिए मामला
MP Crime: साले ने कुल्हाड़ी मारकर किया जीजा का कत्ल, छानबीन में जुटी पुलिस

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर ज़िले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आईं हैं. ज़िले में भानगढ़  इलाके में एक साले ने अपने ही जीजा को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मृतक जीजा अपने साले के घर तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था. इसी दौरान रात में आरोपी साले ने अचानक कुल्हाड़ी से जीजा के ऊपर हमला कर दिया. जीजा की हालत गंभीर होने से उसे सिविल अस्पताल बीना लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना भानगढ़ के जौध गांव की बताई जा रही हैं. 

वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नंदराम (35) है. मृतक नंदराम सानोधा का रहनेवाला हैं. नंदराम अपने साले के घर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था. रात में आरोपी साले जीजा नंदराम के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें जीजा बुरी तरह से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन गंभीर हालात में बीना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान नंदराम ने दम तोड़ दिया, मामले की इत्तिला मिलते ही पुलिस भी बीना सिविल अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.

यह भी पढ़ें : MP Election 2023: रहली से कांग्रेस-BJP उम्मीदवारों ने एक-दूसरे पर लगाए हत्या की साजिश के आरोप

पुलिस कर रही मामले की छानबीन 

इस मामले में आरोपी साले का नाम तुलसाराम बताया जा रहा हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं. हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि साले ने जीजा की हत्या क्यों की. वहीं, मामले में आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है, इस पूरे मामले में SHO शिखा भलावी ने बताया कि रात को करीब 3:00 बजे झगड़े की खबर मिली थी. मृतक के परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल आए थे. मामले में पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना क्यों हुई? इस बारे में अभी तक कोई वजह सामने नहीं आईं हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP Election 2023: 'क्या हम मान लें कि MP में कानून का राज नहीं है?' कांग्रेसियों के खिलाफ हिंसा पर भड़के कमलनाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com