विज्ञापन
3 years ago

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. साथ ही घना कोहरा भी लोगों को घेरे हुए है, जिससे प्रदेशवासियों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोनों राज्यों में ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है. वहीं हिट एंड रन के नए कानून को लेकर बस और ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन भी बढ़ता जा रहा है. कई जिलों में दूसरे दिन भी ट्रक चालकों की हड़ताल जारी रही जिससे अब आम जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है.

घने कोहरे के कारण भोपाल में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब पहुंची

प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा. वहीं घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है. बता दें कि यहां कि विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब पहुंच गई है. इधर आगर मालवा में सर्दी का कहर जारी है. लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है. धुंध और कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास एहतियात बरतने की बात कही है.

शिवपुरी में 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

शिवपुरी में लगातार मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है. अगर कोहरे की बात करें तो सोमवार शाम से ही कोहरे ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है. वहीं शिवपुरी में इस सीजन का सबसे ज्यादा ठंड मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया. यहां रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ है, जबकि दिन में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बता दें कि कोहरे के साथ-साथ मौसम में भी नमी छाई हुई है और लगातार ओस की बूंदे आसमान से धरती पर गिरकर मौसम को और ठंडा बना रही है. ठंड की वजह से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ यातायात भी कोहरे के कारण प्रभावित हुआ है. अगर मौसम विभाग की मानें तो शिवपुरी समेत पूरे प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है. 

ये भी पढ़े: Petrol-Diesel Price: नये साल पर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें आपके जिले में क्या रेट?

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com