विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) शनिवार, 30 दिसंबर को खंडवा के दौरे पर रहेंगे. दरअसल, सीएम यादव का दो दिवसीय खंडवा (Khandwa) दौरा है. सीएम मोहन यादव आज दोपहर 1.30 बजे हनुवंतिया (Hanuwantiya) पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 5.30 बजे हनुवंतिया से सिंगाजी (Sant Singaji) जाएंगे, जहां सीएम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं सीएम मोहन यादव आज रात हनुवंतिया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे. इधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज दोपहर 11.55 बजे ओंकारेश्वर (Omkareshwar) जाने वाले थे जो किसी वजह से अब वहां नहीं जाएंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री का कमान अपने हाथ में लेने के बाद सीएम मोहन यादव लगातार दौरे पर रह रहे हैं. 

ये भी पढ़े: Sidhi News : गुना हादसे के बाद बसों को चेक करने खुद सड़क पर उतर गए कलेक्टर, जानिए कैसे हुई कार्रवाई?

छत्तीसगढ़ से आज अयोध्या भेजा जाएगा 3000 क्विंटल चावल

इधर, शनिवार, 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से  3000 क्विंटल चावल अयोध्या भेजा जाएगा. ये चावल छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन (Chhattisgarh Rice Miller Association) द्वारा भेजा जा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) हरी झंडी दिखा कर 12 ट्रक चावल को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे. दरअसल, राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इस चावल से भक्तों के लिए प्रसाद बनाया जाएगा. बता दें कि पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल भी कहा जाता है. 

ये भी पढ़े: PM मोदी के आगमन से पहले देखिए कैसे सजी है आयोध्या नगरी, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन कौन-कौन सी सौगातें मिलेंगी आज

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com