विज्ञापन
3 years ago
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर चर्चा के लिए जयपुर पहुंचे. बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूरे देश में सियासी हलचल बढ़ गई है. दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार, 28 जनवरी को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब बीजेपी और हम के सहयोग से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

इधर, नीतीश कुमार के इस्तीफा देते ही 'INDIA' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि इसी साल अप्रैल-मई महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का भाजपा में शामिल होने से  'INDIA' को लोकसभा चुनाव के दौरान काफी नुकसान हो सकता है. दरअसल,  'INDIA' पार्टी के नेताओं को एक मंच पर लाने का श्रेय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही दिया जाता रहा है. 

नीतीश के इस्तीफा की खबरों के बीच कांग्रेस ने पूर्व सीएम बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया

बता दें कि बीते दिन नीतीश कुमार के इस्तीफा देने की खबरों के बीच कांग्रेस ने बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Yatra) और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया. 

मध्य प्रदेश में  2 लाख से ज़्यादा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा

मध्य प्रदेश सरकार 31 जनवरी को रोज़गार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. ये कार्यक्रम राज्यस्तरीय होगा. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे. दरअसल, मुरैना में प्रदेश व्यापी रोज़गार दिवस आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 2 लाख से ज़्यादा युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा. 

ये भी पढ़े: Bigg Boss 17: 6 घंटे का ग्रैंड फिनाले, एक से बढ़कर एक होंगे परफॉर्मेंस...कब-कहां देखें बिग बॉस 17?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close