विज्ञापन
Story ProgressBack

Ashok Nagar: क्या जजपाल सिंह 'जज्जी' को कांग्रेस छोड़ने से हुआ नुकसान? अशोकनगर में अजेय रही कांग्रेस

पिछले विधानसभा चुनाव, यानी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल मिलाकर 186075 मतदाता थे, जिन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जजपाल सिंह 'जज्जी' को 65750 वोट देकर जिताया था. उधर, बीजेपी उम्मीदवार इंजी. लड्डूराम कोरी को 56020 वोट हासिल हो सके थे और वह 9730 वोटों से हार गए थे.

Read Time: 3 min
Ashok Nagar: क्या जजपाल सिंह 'जज्जी' को कांग्रेस छोड़ने से हुआ नुकसान? अशोकनगर में अजेय रही कांग्रेस
अशोकनगर में अजेय रही कांग्रेस

MP Elections: राज्य में चम्बल क्षेत्र के अशोकनगर जिले में अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र है, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस बार के चुनावों में अशोकनगर सीट से कांग्रेस ने बाज़ी मार ली. कांग्रेस उम्मीदवार हरिबाबू राय को कुल 86180 मिले. उन्होंने विपक्षी दल के जजपाल सिंह 'जज्जी' को शिकस्त दी. BJP उम्मीदवार जजपाल सिंह 'जज्जी' को कुल 77807 वोट मिले और वो 8373 के अंतर से चुनाव हार गए. इधर बहुजन समाज पार्टी ने अशोकनगर सीट से धनपाल बेरखेड़ी को खड़ा किया था जिन्हें 3055 वोट मिले और वो 83125 वोटों की फासले से हार गए. 

अशोकनगर में दो बारी से कांग्रेस अजेय 

पिछले विधानसभा चुनाव, यानी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल मिलाकर 186075 मतदाता थे, जिन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जजपाल सिंह 'जज्जी' को 65750 वोट देकर जिताया था. उधर, बीजेपी उम्मीदवार इंजी. लड्डूराम कोरी को 56020 वोट हासिल हो सके थे और वह 9730 वोटों से हार गए थे.

कांग्रेस प्रत्याशी जजपाल सिंह ने बाद में अपनी पार्टी बदल ली थी और वो BJP में यह कहकर शामिल हो गए थे कि कांग्रेस में उनकी हालत विभीषण जैसे थी. बहरहाल, जजपाल सिंह 'जज्जी' के BJP में शामिल होने के बाद वो जीत हासिल नहीं कर पाए और अशोकनगर सीट पर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम लहराया. 

ये भी पढ़ें - Election Result: विधानसभा के लिए चुने गए भाजपा सांसदों ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, इन में तीन मंत्री भी हैं शामिल

पिछले विधानसभा चुनाव, यानी विधानसभा चुनाव 2018 में मध्य प्रदेश में 114 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में 109 सीटें आई थीं. बाद में कांग्रेस ने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल के सामने पेश किया और कमलनाथ ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली. लेकिन डेढ़ साल में ही राज्य में नया राजनीतिक तूफ़ान खड़ा हो गया, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ BJP में शामिल हो गए.

इससे BJP के पास बहुमत हो गया और शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए. हालांकि इसके बाद राज्य में 28 सीटों पर उपचुनाव हुए और BJP 19 सीट जीतकर मैजिक नंबर के पार जा पहुंची. 

ये भी पढ़ें - ADR Report : सुनो, सुनो, सुनो… मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा में बैठेंगे 205 मालदार और 124 दागदार ‘माननीय'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close