विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2025

ललितपुर-सिंगरौली निर्माणाधीन रेलवे मार्ग का कार्य पकड़ेगा रफ्तार, डिप्टी सीएम ने दिए सख्त निर्देश

Lalitpur Singrauli Railway Route Under Construction : ललितपुर-सिंगरौली निर्माणाधीन रेलवे मार्ग को लेकर बड़ा अपडेट है. मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने पांच जिलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की. जानें डिप्टी सीएम ने इस समीक्षा बैठक में क्या-क्या कहा...

ललितपुर-सिंगरौली निर्माणाधीन रेलवे मार्ग का कार्य पकड़ेगा रफ्तार, डिप्टी सीएम ने दिए सख्त निर्देश
ललितपुर सिंगरौली निर्माणाधीन रेलवे मार्ग को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए.

MP News in Hindi  : मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ललितपुर-सिंगरौली निर्माणाधीन रेलवे मार्ग के अंतर्गत, रीवा सतना दोहरी लाइन में आने वाली दिक्कतों के साथ, सीधी से सिंगरौली भू अर्जन की सभी अड़चन को दूर करते हुए, एक सप्ताह के अंदर मुआवजे के वितरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. गोविंदगढ़ से सीधी, सिंगरौली मार्ग की समीक्षा करते हुए, अति शीघ्र मुआवजे के भुगतान की बात कही. बैठक में रीवा, सीधी सांसद के अलावा सभी पांचों जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर, डीआईजी रेलवे वन विभाग प्रशासनिक अमले के लोग मौजूद रहे. डिप्टी सीएम ने 15 दिन बाद एक बार फिर समीक्षा बैठक बुलाने की बात कही.

कई घंटे तक गहन मंथन किया गया

एक लंबे अरसे बाद ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन में, आने वाली अड़चन को दूर करने के लिए लगातार बैठकों का सिलसिला प्रारंभ हुआ. अभी कुछ दिन पूर्व रेलवे के तमाम बड़े आला अधिकारी, रीवा के कलेक्ट्रेट परिसर में जुड़े थे. आने वाली दिक्कतों के बारे में  गहन समीक्षा हुई थी. उसके बाद आज एक बार फिर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के कमिश्नर कार्यालय में सांसद, कमिश्नर, कलेक्टर आईजी, के साथ रेलवे और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ कई घंटे तक गहन मंथन किया.

ये भी पढ़ें- ऐसे जी-मेल निकाल सकता है किसी भी फोन का लास्ट लोकेशन, पत्रकार मुकेश चंद्राकर केस में साबित हुआ था मददगार

'भू अर्जन का काम एक सप्ताह के अंदर खत्म हो जाना चाहिए'

रीवा- सतना रेलवे लाइन दोहरीकरण में आने वाली दिक्कतों को लेकर, एक लंबे समय से 50 किलोमीटर रीवा सतना रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम चल रहा है. लेकिन अभी लगभग आधा ही हुआ है. काम में तेजी क्यों नहीं आ रही, कहां दिक्कतें हैं, के अलावा गोविंदगढ़ से आगे चुरहट, सीधी, बहरी, देवसर, सिंगरौली तक जाने वाले रेलवे ट्रैक में कहां दिक्कतें आ रही हैं, को लेकर. रीवा सांसद और सीधी सांसद के अलावा, कमिश्नर, रीवा संभाग, वन विभाग के कर्मचारियों सहित, तमाम जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक करके यह निर्णय लिया कि, भू अर्जन का काम एक सप्ताह के अंदर खत्म हो जाना चाहिए. अगले 15 दिन बाद इसी मुद्दे पर एक बार फिर बैठक होगी. तब तक पूरा मुद्दा सुलझ जाना चाहिए. डिप्टी सीएम ने मीडिया से कहा- सतना, रीवा, गोविंदगढ़, के बाद अब यह रेलवे लाइन जल्द से जल्द सीधी होकर सिंगरौली तक पहुंच जाए. 

ये भी पढ़ें- Maha Kumbh Mela 2025: लाखों लोगों को फ्री भोजन! अदाणी ग्रुप-इस्कॉन शुरू करेंगे 'महाप्रसाद सेवा',


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com