विज्ञापन

तहसीलदार ने पकड़ी नकली सांची घी फैक्ट्री: 792 KG घी जब्त, संचालक फरार, दो कमरों में संचालित की जा रही थी

Sehore News:  नकली घी बनाने की फैक्ट्री 2 कमरों में संचालित की जा रही थी. एक कमरे में टिन के डब्बे, पैकिंग का सामान, सांची के रैपर मिले हैं, जबकि दूसरे कमरे में लेबर के रुकने की व्यवस्था की गई थी.

तहसीलदार ने पकड़ी नकली सांची घी फैक्ट्री: 792 KG घी जब्त, संचालक फरार, दो कमरों में संचालित की जा रही थी

Fake Ghee Factory: सांची जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से आष्टा क्षेत्र में नकली घी बनाया जा रहा था. छापामार कार्रवाई में इस इस गोरखधंधे का भांडाफोड़ हुआ है. जावर तहसील के डोडी गांव में नकली सांची घी बनाने की फैक्ट्री का संचालित की जा रही थी, जहां बड़ी मात्रा में नकली घी बनाने का काम चल रहा था. जावर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा और खाद्य निरीक्षक कीर्ति मालवीय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एक किराए के मकान से 792 किलो नकली घी, सांची कंपनी के रैपर, पैकिंग मटेरियल और वनस्पति घी के टीन जब्त किए गए.

नकली घी की फैक्ट्री सील

तहसीलदार ने नकली घी की फैक्ट्री को सील कर दिया है और संचालक से दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. यह फैक्ट्री डोडी निवासी मानसिंह सेंधव के मकान में संचालित हो रही थी, जबकि गौरव वर्मा (निवासी कल्याणपुरा, तहसील जावर) यहां नकली घी तैयार कर रहा था. टीम की भनक लगते ही आरोपी मोके से फरार हो गया.

सांची के रैपर, पैकिंग का सामान

बता दें कि नकली घी बनाने की फैक्ट्री 2 कमरों में संचालित की जा रही थी. एक कमरे में टिन के डब्बे, पैकिंग का सामान, सांची के रैपर मिले हैं, जबकि दूसरे कमरे में लेबर के रुकने की व्यवस्था है. गौरतलब है कि सांची मप्र सरकार का प्रतिष्ठित ब्रांड है.

इस सम्बंध में जावर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा ने बताया कि नकली वनस्पति घी से सांची का नकली घी तैयार किया जा रहा था. संचालन मौके से फरार हो गया है. मकान मालिक के बेटे से संचालक को फोन लगवाया है. वह आकर फैक्ट्री के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें. फैक्ट्री लाइसेंस, फूड सेफ्टी लाइसेंस, निर्माण सम्बंधित कई दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है. इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पहले तीन बार गर्भपात, फिर प्रेम विवाह... अब अचानक गायब हो गया प्रेमी युवक, परेशान युवती पहुंची SP ऑफिस

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close